25 साल से राजनीति में हूं-भाजपा का वर्किंग सिस्टम हैं:संस्कारधानी की अश्विनी को बनाया महिला मोर्चा अध्यक्ष, ABVP से शुरू हुई थी राजनीति

Updated on 24-11-2025 01:21 PM

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम में शनिवार को नई नियुक्तियां की आखिरकार घोषणा हो गई हैं। टीम में प्रदेश कार्यालय व्यवस्था प्रभारी, प्रदेश मोर्चा प्रभारी और प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी की नई जिम्मेदारी पार्टी नेताओं को सौंपी गई है।

युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी गई। मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेल को बनाया गया तो वहीं सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अश्विनी परांजपे का। मध्यप्रदेश में कई दिग्गज नेत्री के बीच प्रदेश अध्यक्ष ने जबलपुर की अश्विनी परांजपे को यह जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं शनिवार को देवास जिले के पार्टी पदाधिकारी प्रीतम सिंह सोलंकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा का वर्किंग सिस्टम है मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अश्विनी परांजपे ने कहा कि बीते 25 सालों से राजनीति में हूं। अखिल विद्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू करने के बाद संगठन ने कई अलग-अलग जिम्मेदारी दी, जिसका निर्वहन किया और लगातार कोशिश भी की गई। अब जबकि संगठन ने नई जिम्मेदारी दी, तो उसका ना सिर्फ निर्वहन होगा, बल्कि महिलाओं के उत्थान और पार्टी के हित में सभी को साथ में लेकर काम किया जाएगा। अश्विनी परांजपे का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा राजनीतिक संगठन है, जिसका अपना एक वर्किंग सिस्टम है, और मैं उसमें खरा उतरने की कोशिश करूंगी। उन्होंने कहा कि हम कैडरबेस ऑर्गनाइजेशन के वर्कर है, और उसी के आधार पर काम करेंगे।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी अश्विनी परांजपे ने संगठन की और से सौंपी गई जिम्मेदारी पर सभी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव, संगठन मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं कि एक नई जिम्मेदारी सौंपी है। मध्यप्रदेश में हमारा मोर्चा महिला के उत्थान और उनके हर सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहेगा।

ऐसा रहा है कार्यकाल अश्वनी 2000 से 2014 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री के बाद प्रदेश मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य के पद पर नियुक्त रहीं। 2014 में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के चुनाव की बागडोर अमेठी में संभाली थी। अश्वनी परांजपे 2015 में महिला मोर्चा की सदस्य बनीं फिर इसी साल जबलपुर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बनी।

2015 से 2019 से अश्वनी परांजपे महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रहीं। इसके बाद 2019 में ही महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनी, और वर्तमान में अश्वनी परांजपे इसी पद पर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.