मैं T20 World Cup नहीं देखना चाहता, जब सिलेक्ट होऊंगा तब... रियान पराग का एक और विवादित बयान

Updated on 03-06-2024 02:30 PM
नई दिल्ली: बिना अंजाम की परवाह किए बेबाकी से अपनी बात रखने वाले युवा खिलाड़ी रियान पराग ने टी-20 विश्व कप पर बड़ा बयान दिया है। रियान पराग से जब मौजूदा टी-20 विश्व कप की टॉप-4 टीमों की भविष्यवाणी करने कहा गया तो उन्होंने साहसिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें टूर्नामेंट देखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। कभी-कभी अहंकारी समझे जाने वाले पराग ने कहा कि जब वह खुद विश्व कप खेलेंगे तो शीर्ष चार टीमों के बारे में सोचेंगे। याद हो कि संयुक्त राज्य अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में हो रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप की शुरुआत 2 जून से हो चुकी है।

मैं WC नहीं देखना चाहता

सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिप में रियान पराग ने शुरू में संकेत दिया कि टॉप-4 की टीम भारत होगी, लेकिन फिर शीर्ष चार का जवाब देने से इनकार कर दिया। द भारत आर्मी के साथ बातचीत में रियान पराग ने कहा, 'यह एक पक्षपातपूर्ण उत्तर होगा, लेकिन बहुत ईमानदारी से कहूं तो मैं विश्व कप भी नहीं देखना चाहता। मैं सिर्फ यह देखूंगा कि आखिर में कौन इसे जीत रहा है और मुझे खुशी होगी। जब मैं विश्व कप खेलूंगा तो मैं शीर्ष चार और उन सभी के बारे में सोचूंगा' हाल ही में पराग ने यह भी दावा किया था कि वह एक दिन भारत के लिए खेलेंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। पराग ने एक पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'किसी पॉइंट पर जाकर तो आपको मुझे लेना होगा, है ना? तो यह मेरा विश्वास है, मैं भारत के लिए खेलने जा रहा हूं। मुझे वास्तव में परवाह नहीं है।'जिम्बाब्वे दौरे पर चुने जाएंगे?
असम के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने इस साल शानदार आईपीएल सीजन का आनंद लिया और राजस्थान रॉयल्स के लिए नंबर 4 पर आकर 150 के करीब स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए। 2018 में राजस्थान रॉयल्स से आईपीएल डेब्यू करने वाले पराग पिछले पांच सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए थे। 160, 86, 93, 183, 78 रन ही उनके बल्ले से निकले थे। मगर इस बार उन्होंने जैसी फॉर्म दिखाई है। इस बात की प्रबल संभावना है कि उन्हें अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा के साथ टी2-0 विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.