क्या बात हुई नहीं बताने वाला, मेरे परिवार के साथ हुआ अन्याय... अखिलेश से मुलाकात के बाद और क्या बोले आजम खान

Updated on 07-11-2025 12:23 PM
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अखिलेश यादव से मिलने उनके लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचे हैं। कुछ दिन पहले अखिलेश यादव, आजम खान के जेल से छूटने पर मुलाकात करने के लिए रामपुर पहुंचे थे। वहीं आज सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात चल रही है। आजम खान पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ में हैं। अखिलेश यादव से करीब 30 मिनट की मुलाकात के बाद आजम खान ने इससे जुड़ी कोई भी बात बताने से इनकार कर दिया। साथ ही कहा कि मेरे परिवार के साथ बहुत अन्याय हुआ है।

इससे पहले गुरुवार को सपा पूर्व विधायक और अखिलेश यादव के करीबी अभिषेक मिश्रा, आजम खान से मिलने होटल पहुंचे थे। वहीं एक निजी होटल में मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी और आजम के बीच बैठक हुई थी। एक साथ इतने बड़े स्तर पर आजम खान की कई नेताओं से मुलाकत के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे है।
दरअसल लंबे समय तक सीतपुर की जेल में बंद रहने के बाद जमानत पर रिहा हुए आजम खान इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। आजम खान को लेकर शुरुआत से ही कयासबाजी चल रही है। हालांकि अब तक आजम खान सभी कयासों को खारिज करते आये हैं। 8 अक्टूबर को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने रामपुर पहुंचकर आजम खान से मुलाकात की थी। यह मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही थी, क्योंकि 9 अक्टूबर को बसपा सुप्रीमो मायावती की लखनऊ में रैली होनी थी। ऐसी चर्चाएं थी कि आजम खान मायावती की रैली में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अखिलेश ने आजम से मुलाकात करके उन सभी चर्चाओं पर पानी फेर दिया था।

आजम खान की कई नेताओं से मुलाकात

हालांकि तमाम चर्चाओं के खारिज होने के बाद भी आजम खान लगातार चर्चा में बने हैं, क्योंकि उनकी बयानबाजी और मुलाकातों ने समय-समय पर चर्चाओं को हवा देने का काम किया है। इसी बीच सपा के कद्दावर नेता आजम खान लखनऊ के एक होटल में रुके तो नेताओं का उनसे मुलाकात करने का सिलसिला शुरू हो गया।
मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी भी गुरुवार को आजम खान से मिलने होटल पहुंचे थे। इसके अलावा तमाम नेता भी होटल पहुंचे थे। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को आजम खान सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करने उनके आवास पहुंचे हैं। चर्चा है कि इन लगातार हो रही मुलाकातों से जरूर कुछ बड़ा बदलाव सपा में होने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.