श्रीनगर से जम्मू तक 80 गांवों में घर-घर तलाशी:घुसपैठ रोकने के लिए कश्मीर पुलिस-सेना का जॉइंट ऑपरेशन

Updated on 23-12-2025 12:37 PM
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के बीच सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा कदम उठाया है। सीमा से सटे इलाकों में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही है। यह सर्चिंग बॉर्डर एरिया के 80 से ज्यादा गांवों में चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया इनपुट मिले थे कि आतंकी संगठन घने कोहरे, सर्द मौसम और दुर्गम इलाकों का फायदा उठाकर घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं। इसी के मद्देनजर यह बड़ा ऑपरेशन शुरू किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को मजालता के जंगलों में तब शुरू किया गया जब दो आतंकवादियों के एक घर से खाना लेकर पास के जंगल में भागने की खबर मिली थी। आतंकी शाम करीब 6:30 बजे चोरे मोतु गांव में मंगतु राम के घर गए थे।

इलाके जहां सर्चिंग जारी है...

  • जम्मू, सांबा, कठुआ और राजौरी जैसे संवेदनशील सीमावर्ती जिलों में जवान घर-घर जाकर तलाशी ले रहे हैं।
  • सांबा के बाबर नाला, पालोरा, त्रेयाल, मनसर और चिल्ला डांगा जैसे इलाकों में तलाशी ली जा रही है।
  • अखनूर सेक्टर के प्रगवाल और आसपास के गांवों में भी सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
  • जम्मू जिले में पंसर, मनियारी, पहाड़पुर, तप्पन, मरीड़, तरनाह नाला, बैन नाला और किशनपुर कांडी समेत कई गांवों में तलाशी जारी है।
  • अमीराकदल और महाराजा बाजार के घनी आबादी वाले इलाकों में एक्सप्लोसिव, हथियार, और एम्युनिशन की तलाश के लिए स्निफर डॉग और मेटल डिटेक्टर को लगाया गया।
  • राजौरी के थानामंडी और मंजाकोट में व्यापक अभियान जारी है।

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर लाल चौक तक हुई सर्चिंग

एंटी-सैबोटेज चेकिंग और सर्च बख्शी स्टेडियम के पास के इलाकों में की गई, जो कश्मीर में रिपब्लिक डे और इंडिपेंडेंस डे सेलिब्रेशन की मेन जगह है। लाल चौक का मशहूर क्लॉक टावर, जो पिछले चार सालों में टूरिस्ट हब बन गया है, अमीराकदल से भी थोड़ी ही दूर है, वहां सर्चिंग की गई।

BSF का दावा- 72 आतंकी लॉन्च पैड फिर सक्रिय

पिछले माह बीएसएफ के अधिकारी ने खुलासा किया था कि भारत की ऑपरेशन सिंदूर के बाद नुकसान झेलने के बावजूद पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू क्षेत्र के सामने करीब 72 आतंकी लॉन्च पैड सक्रिय कर दिए हैं। इनमें से 12 लॉन्च पैड सियालकोट और जफरवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हैं, करीब 60 लॉन्च पैड एलओसी के पास सक्रिय बताए गए हैं। इसके बाद सीमा पर चौकसी और बढ़ा दी गई है।

जम्मू क्षेत्र क्यों बन रहा है घुसपैठ का रास्ता

कश्मीर घाटी में घुसपैठ के ज्यादातर रास्ते बाड़बंदी और आधुनिक निगरानी के चलते सील हो चुके हैं। इसके चलते हाल के वर्षों में आतंकी संगठन जम्मू क्षेत्र को वैकल्पिक घुसपैठ मार्ग के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। जम्मू सीमा के कुछ हिस्से बिना बाड़ के हैं और भौगोलिक रूप से संवेदनशील माने जाते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.