जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होने पर बोले हनी सिंह, कहा- भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें'
Updated on
15-06-2024 05:04 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी रचाने जा रही हैं। हालांकि, शादी को लेकर अभी तक न तो कपल ने और न ही परिवार ने खुलकर कुछ भी कहा है। पिछले दिनों दोनों की शादी का ऑडियो इन्विटेशन कार्ड सामने आया जिसके बाद से कुछ फिल्मी सितारों ने इस बारे में बातें भी की हैं। हाली ही में पूनम ढिल्लों ने भी सोनाक्षी की शादी की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि उन्हें प्यारा सा कार्ड भेजा है। इसके बाद पहलाज निहलानी ने भी इनकी शादी को लेकर रिेक्शन दिया। अब सोनाक्षी के साथ 'देसी कलाकार' गाने में काम कर चुके सिंगर और रैपर हनी सिंह ने कपल की शादी की खबर को कन्फर्म किया है।
हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा है, 'इस वक्त मैं लंदन में ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं। लेकिन मैं अपनी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए जरूर समय निकालूंगा। उनका मेरे करियर में बड़ा सपोर्ट रहा है और उन्होंने जिदंगी में कई बार मेरी मदद भी की है। पावर कपल सोना और जहीर को शुभकामनाएं। भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें।'
म्यूजिक वीडियो 'देसी कलाकार' और 'कलास्टार' में साथ काम
बता दें कि हनी सिंह और सोनाक्षी ने दो म्यूजिक वीडियो 'देसी कलाकार' और 'कलास्टार' में साथ में काम किया है। ये दोनों सॉन्ग सुपरिहट साबित हुए।
शादी का एक ऑडियो वेडिंग इन्वाइट लीक हुआ था
हाल ही में सोनाक्षी और जहीर की शादी का एक ऑडियो वेडिंग इन्वाइट लीक हुआ था, जिसमें सोनाक्षी और जहीर की आवाज थी। इस इनवाइट में सोनाक्षी और जहीर कहते हैं, 'आखिरकार वो पल आ गया है जब हम एक-दूसरे के रूमर्ड गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से ऑफिशियली हसबैंड और वाइफ बन जाएंगे।'
जहीर ने कहा- ये सेलिब्रेशन आप सबके बिना अधूरा है
जहीर कहते हैं-'पिछले सात साल हमने अब तक हंसी-खुशी और प्यार से गुजारे। अब ये सेलिब्रेशन आप सबके बिना अधूरा है तो 23 जून को जो भी कर रहे हों, उसे छोड़ दीजिए और हमारे साथ पार्टी कीजिए। जल्द मिलते हैं।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…