इसकी राजनीति आपकी रैली देखकर खत्म हो गई... रोहिणी घावरी ने मायावती के बहाने किस पर साधा निशाना?

Updated on 10-10-2025 01:02 PM
बिजनौर: नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के ऊपर डॉ. रोहिणी घावरी लगातार आरोपों की बौछार कर रही हैं। अब उन्‍होंने मायावती की महारैली के बहाने चंद्रशेखर पर निशाना साधा है। रोहिणी ने बसपा सुप्रीमो के भाषण के उस वीडियो को शेयर किया है, जिसमें वो इशारों-इशारों में चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोल रही हैं। मायावती ने कहा था कि अब पूरे देश में विरोधी पार्टियों ने बीएसपी को कमजोर करने के लिए एक षडयंत्र रचा है।रोहिणी घावरी ने अपने X अकाउंट पर लिखा है- 'बहन जी आप इसे (चंद्रशेखर आजाद) स्वार्थी बिकाऊ के साथ ही महिला शोषणकारी भी कहें, जो अपने बहुजन आंदोलन के नाम पर महिलाओं का शोषण करता है। मुझे उम्मीद है कि आपकी सरकार 2027 में आएगी और यह (चंद्रशेखर आजाद) जेल जरूर जाएगा। इसकी राजनीति आपकी रैली देखकर वैसे ही खत्म हो गई। अब यह बहुजनों को और मूर्ख नहीं बना सकता है।'

'यह भीड़ पैसों से नहीं, प्यार से आई है'

रोहिणी घावरी ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा है- 'जो बहनजी के जूते की धूल के बराबर भी नहीं है, वो बहनजी का साम्राज्य खत्‍म करने चला था। यह भीड़ पैसों से नहीं, प्यार से आई है। पूरे देश में किसी नेता में इतनी हिम्मत नहीं जो इतनी बड़ी रैली कर पाए। धन्यवाद बहनजी आज पूरे देश ने बहुजनों की ताकत देखी। सवर्ण मुस्लिम भाइयों ने भी खुल के साथ दिया है।' आपको बता दें कि रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर शोषण के आरोप लगाए हैं। बिजनौर के थाने में चंद्रशेखर की तरफ से उनके खिलाफ अमर्यादित पोस्‍ट करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

मायावती ने बसपा को कमजोर करने के लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि गुरुवार को लखनऊ में मायावती ने महारैली का आयोजन किया था। इस रैली में बसपा प्रमुख ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। साथ ही बिना किसी का नाम लिए बीएसपी को कमजोर करने की साजिश करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टियां दलित समाज के वोट बैंक को बांटने के लिए स्वार्थी और बिकाऊ लोगों का इस्तेमाल कर रही है। मायावती के इस बयान को नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इसी के चलते बसपा सुप्रीमो के बयान पर डॉ. रोहिणी घावरी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.