अमेरिका में सम्मानित हुई हिंदी, भिलाई के मयंक को मिला नेबर अवार्ड

Updated on 27-05-2024 06:36 PM

भिलाई। सात समंदर पार हिंदी को बढ़ावा दे रहे भिलाई के युवा मयंक जैन को अमेरिका का प्रतिष्ठित एक्सेप्शनल नेबर अवार्ड प्रदान किया गया है। अमेरिका के सबसे बड़े खेल समारोह में से एक मेजर लीग सॉकर के दौरान सेंट लुईस के 22 हजार से ज्यादा दर्शकों के बीच मयंक को यह सम्मान प्रदान किया गया। खास बात यह रही कि इस इस सम्मान के दौरान मयंक और उनकी पत्नी डॉ. अंशु जैन द्वारा शुरू की गई हिंदी-यूएसए सैंट लुईस संस्था का नाम भी बोर्ड पर प्रदर्शित किया गया  और अमेरिका के प्रमुख टीवी चैनलों पर मयंक का साक्षात्कार भी  लिया गया।

मयंक ने बताया कि उनके लिए यह गौरवान्वित करने वाला पल था। उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित समारोह में उनकी संस्था के लगभग 40 कार्यकर्ताओं को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया और सभी अपने परिवार के साथ आए थे। इनमें हिंदी सीख रहे सभी बच्चों को स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के  साथ चलने  करने का मौका मिला। इसे ‘के प्लेयर पैल’ प्रोग्राम कहते हैं। मयंक के मुताबिक यह अमेरिका में पहली बार हुआ है जिसमें कि एक हिन्दी भाषी संस्था को स्टेडियम  में इस स्तर पर सम्मान मिला।


उल्लेखनीय है कि हिंदी-यूएसए के संस्थापक दंपति मयंक जैन और डॉ. अंशू जैन  इस्पात नगरी भिलाई के रहने वाले है। मयंक जैन कपड़ा व्यापारी सुरेश चंद जैन के पुत्र और डॉ अंशु जैन अंचल के बर्न एंड प्लास्टिक सर्जन डॉ मदन लाल जैन की सुपुत्री हैं। मयंक जैन अपनी छोटी सी पहल से सेंट लुइस, मिसौरी, अमेरिका में हिंदी की ज्योत जगा रहे हैं। एक गैर-लाभकारी हिंदी पाठशाला हिंदी-यूएसए सेंट लुइस के माध्यम से मयंक वहां के देश-विदेश और भारतीय मूल के बच्चों में हिंदी को बढ़ावा देने सक्रिय हैं। यहां जैन दंपत्ति हिंदी को समर्पित विविध आयोजन करते रहते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में न सिर्फ भारतीय बल्कि दुनिया के अन्य देशों के लोग भी शामिल होते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.