'हीरो' जयशंकर तब आए, जब अपनों ने छोड़ा साथ , भारत की मदद पर बोलीं श्रीलंकाई एक्‍सपर्ट

Updated on 25-12-2025 01:00 PM
कोलंबो: भारत ने श्रीलंका को चक्रवात दित्वाह से प्रभावित क्षेत्रों की मदद के तौर पर साढे़ चार सौ मिलियन डॉलर के पैकेज का ऐलान किया है। श्रीलंका दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कोलंबो में इसकी जानकारी दी है। इस पैकेज में चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण के लिए साढे़ तीन सौ मिलियन डॉलर की रियायती ऋण लाइन और 100 मिलियन डॉलर का अनुदान शामिल है। इस ऐलान के बाद जयशंकर और भारत की श्रीलंकाई लोग सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं

श्रीलंका की जानी-मानी पत्रकार जमीला हुसैन ने एक्स पर एस जयशंकर की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'हमारे देश में 2022 में जब आर्थिक संकट अपने चरम पर था तो जयशंकर कोलंबो गए और उन लोगों से मिले, जो घंटों तक फ्यूल की लाइनों में लगे थे। उन्होंने वह किया जो उस समय कोई भी श्रीलंकाई नेता करने को तैयार नहीं था। उन्होंने खुद फ्यूल संकट का जायजा लिया। आज जब हमदित्वाह से उबरने की कोशिश कर रहे हैं तो वह फिर मदद के लिए कोलंबो में हैं। उन्होंने रिकंस्ट्रक्शन पैकेज के तौर पर 450 मिलियन डॉलर का वादा किया है। भारतीय नेताओं ने श्रीलंकाई लोगों के लिए हमारे अपने लोगों से भी ज्यादा किया है।

पीएम मोदी की चिट्ठी सौंपी

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत बनकर कोलंबो पहुंचे हैं। जयशंकर ने श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की और उन्हें पीएम मोदी की चिट्ठी भी सौंपी है। कोलंबो में जयशंकर ने कहा कि तूफान दित्वाह के बाद यहां संकट के समय भारत के लिए आगे आना स्वाभाविक था।
श्रीलंकाई विदेश मंत्री विजिथा हेराथ के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयशंकर ने कहा, 'मैं यहां राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के लिए एक मैसेज लेकर आया हूं। राष्ट्रपति से मैंने तूफान दित्वाह से हुए नुकसान पर डिटेल में बात की। पीएम मोदी का जो लेटर मैंने उनको सौंपा, वह हमारी फर्स्ट रेस्पॉन्डर भूमिका को आगे बढ़ाते हुए श्रीलंका को 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर का पुनर्निर्माण पैकेज देने का वादा करता है।'

दित्वाह में आई भारत से टीम

एस जयशंकर ने इस दौरान कहा, 'दित्वाह के समय हमारा एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और आईएनएस उदयगिरी कोलंबो में राहत का सामान पहुंचाया। इसके बाद भारतीय वायुसेना के कई एमआई-17 हेलीकॉप्टर दो हफ्ते तक श्रीलंका में एक्टिव रहे। 80 लोगों की नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स की टुकड़ी ने भी राहत ऑपरेशन चलाए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.