कश्मीर में भारी बर्फबारी, श्रीनगर एयरपोर्ट बंद, उड़ानें कैंसल, पढ़ें अकासा, इंडिगो और एयर इंडिया की अडवाइजरी

Updated on 27-01-2026 12:59 PM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हो रही भारी बर्फबारी का असर हवाई सेवाओं पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। एयर इंडिया और इंडिगो दोनों एयरलाइंस ने मंगलवार को ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। लगातार बर्फबारी के चलते श्रीनगर आने-जाने वाली कई उड़ानों के संचालन में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइंस का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही उड़ानों को दोबारा शुरू करने की पूरी कोशिश की जाएगी।

एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि श्रीनगर में भारी बर्फबारी के कारण आज उनके फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया है कि उनके ग्राउंड स्टाफ एयरपोर्ट पर मौजूद हैं और हर संभव मदद देने के लिए तैयार हैं।

24 घंटे कॉल सेंटर पर संपर्क करके ही घर से निकलें

एयर इंडिया ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। इसके अलावा, किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए 24 घंटे चलने वाले कॉल सेंटर पर संपर्क करने की सुविधा भी दी गई है।

इंडिगो ने कहा स्टेट्स चेक करके ही निकलें

वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि श्रीनगर में जारी बर्फबारी के कारण उड़ानों पर असर पड़ रहा है। इंडिगो ने कहा कि अगर आप या आपके परिवार के सदस्य यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर फ्लाइट स्टेटस जरूर देख लें। जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हो चुकी है, उनके लिए इंडिगो ने वैकल्पिक फ्लाइट बुक करने या रिफंड लेने का विकल्प भी उपलब्ध कराया है।"

श्रीनगर में बर्फबारी से फ्लाइट्स पर असर

इंडिगो ने यह भी साफ किया है कि मौसम से जुड़ी ये परेशानियां उनके नियंत्रण से बाहर हैं, फिर भी एयरपोर्ट पर मौजूद उनकी टीमें यात्रियों की हर संभव मदद कर रही हैं। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। श्रीनगर में खराब मौसम के चलते यात्रियों को थोड़ी परेशानी जरूर हो रही है, लेकिन एयरलाइंस स्थिति संभालने में जुटी हुई हैं। एयर इंडिया और इंडिगो दोनों ही एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा

श्रीनगर हवाई अड्डे के आधिकारिक अकाउंट सूचना पोस्ट की गई। कहा गया कि श्रीनगर हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण आज अतिरिक्त उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। रद्द उड़ानों की अद्यतन सूची संलग्न है। यात्रियों को नवीनतम जानकारी और वैकल्पिक व्यवस्थाओं के लिए अपनी-अपनी एयरलाइनों से संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.