गुजरात-महाराष्ट्र में भारी बारिश, घरों-दुकानों में पानी भरा:UP में बिजली गिरने से 10 की मौत

Updated on 20-06-2025 01:00 PM

मानसून ने बीते दो दिन में राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद, वापी और राजकोट में सड़क, घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला, राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-सीतापुर में पूरी रात रुक-रुककर बारिश हुई। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि SP ऑफिस और गौरीगंज कोतवाली में पानी भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने SP ऑफिस से पानी निकाला। वहीं, बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई।

मानसून की एंट्री के बाद भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है। जैसलमेर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में भी गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में पहुंचने की उम्मीद है।

महाराष्ट्र में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रायगढ़ में आज स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने गुरुवार रात महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया, क्योंकि राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। रायगढ़ में अंबा और कुंडलिका नदियां खतरे के निशान को पार कर गई हैं। वहीं, पातालगंगा नदी के लिए भी चेतावनी जारी की गई है।

रत्नागिरी में जगबूदी नदी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। एहतियात के तौर पर रायगढ़ जिले में सभी स्कूल और कॉलेज आज के लिए बंद कर दिए गए हैं।

पश्चिमी महाराष्ट्र में इंद्रायणी और कुछ दूसरी नदियों में बाढ़ आ गई है। नासिक में गोदावरी नदी भारी बारिश के कारण उफान पर है। यहां कई मंदिर गोदावरी के पानी में डूब गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.