MP-राजस्थान में तीन दिन हीटवेव का अलर्ट:दिल्ली में तापमान 42 डिग्री पहुंचा

Updated on 08-05-2024 12:37 PM

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों में आज से अगले दो दिन यानी 10 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार (7 मई) को राजस्थान के 9 और MP के 3 शहरों में तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया।

राजस्थान का बाड़मेर और MP का दामोह देश के सबसे गर्म शहर रहे। यहां का तापमान क्रमशः 45.2 और 44.8 दर्ज किया गया। 10 और 11 मई को वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से दोनों राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना है। इससे लू से राहत मिलेगी। 12 मई तक हीटवेव से राहत की उम्मीद है।

दिल्ली में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। 11 और 12 मई को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में 13 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट
दूसरी तरफ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में मौसम ने करवट ली है। तीनों राज्यों में बारिश ने चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है। छत्तीसगढ़ में आज और कल बारिश के आसार हैं। झारखंड में 10 मई तक बूंदाबांदी होगी।

मौसम विभाग ने बिहार के सभी जिलों में आज खराब मौसम का यलो अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बारिश, गरज और आकाशीय बिजली के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी।

अगले तीन दिनों का मौसम का अनुमान

9 मई : बंगाल - पूर्वोत्तर में भारी बारिश का अलर्ट

  • पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है।
  • राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात में उमस और हीट वेव चलने का अलर्ट है।

10 मई - 4 राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना

  • पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
  • दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
  • उत्तराखंड, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका है।

11 मई: पंजाब-हरियाणा और राजस्थान में बूंदाबांदी के आसार

  • पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • राजस्थान में बूंदाबांदी होने से हीटवेव से राहत मिलेगी।
  • केरल और माहे में भारी बारिश का अलर्ट है।
  • बिहार के बेतिया में तेज आंधी के साथ बारिश: सभी जिलों में अलर्ट, तेज हवा-ओले गिरने की भी संभावना

    बिहार के बेतिया में बुधवार को तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज सभी जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

    कई जिलों में बारिश, गरज और बिजली के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मंगलवार को पश्चिमी चंपारण में 15.2, पूर्वी चंपारण में 18.3, मुजफ्फरपुर में 0.9 और सीतामढ़ी में 1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश के बाद लोगों की गर्मी से राहत मिली है। 

    छत्तीसगढ़ में आज और कल बारिश के आसार: रायपुर-बस्तर समेत सभी संभागों में अलर्ट; तापमान 15 डिग्री तक गिरा

    छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बूंदाबांदी के आेसार हैं। प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में 9 मई को भी गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है।

    रायपुर, राजनांदगांव, धमतरी, कांकेर, कोंडागांव , बस्तर और दंतेवाड़ा में मंगलवार को तेज बारिश हुई। जगदलपुर में दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके असर से 24 घंटों में तापमान 15 डिग्री तक गिर गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.