स्वास्थ्य मंत्री ने वीसी के माध्यम से ली बैठक

Updated on 04-12-2024 01:45 PM

दुर्ग । जिला कार्यालय दुर्ग के एनआईसी में चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के स्वशासी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा व शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ऑनलाईन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने दुर्ग संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी को सीसीएम महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने नियमित मॉनिटरिंग करने के सुझाव दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने प्रबंधन समिति को स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए वित्तीय अधिकार प्रदान किए। उन्होंने चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल में बुनियादी आवश्यकताएं जैसे पेयजल, शौचालय एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने समिति को चिकित्सालय में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना करने कहा, जिससे मरीजों को बेहतर एवं समय पर उपचार मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर के सुझाव को मान्य करते हुए नर्सिंग कॉलेज के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल में बुनियादी व्यवस्था बनाए रखने, मरम्मत संबंधी कार्य तथा आवश्यक उपकरण खरीदने के लिए समिति को निर्देशित किया। इस दौरान दुर्ग एनआईसी में सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी एवं विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.