'वो बीमार थे, तो मैं आ गया...’, चाचा की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा गया भतीजा

Updated on 02-09-2024 01:51 PM
इंदौर। इंदौर में जनरल नर्सिंग की परीक्षा देते एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। आरोपित चाचा के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश कर रहा था। जब उसे पकड़ा गया तो बोला- 'चाचा बीमार हो गए थे, इसलिए उनकी जगह मैं परीक्षा देने आ गया।'संयोगितागंज पुलिस ने शनिवार को छात्र के पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी ले ली। रविवार को आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। टीआई सतीश पटेल के मुताबिक प्रिंसिपल अंगूरीसिंह ने शिकायत दर्ज करवाई है।

बिहार के नालंदा से आया था

शुक्रवार दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक शासकीय नर्सिंग कॉलेज में जनरल नर्सिंग की परीक्षा थी। आरोपित सुजीत उर्फ रोहित राज निवासी नालंदा (बिहार) छात्र जितेंद्र कुमार निवासी नालंदा (बिहार) के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

आधार कार्ड से झूठ पकड़ा गया

टीआई के मुताबिक प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया सुजीत ने एडमिट कार्ड दिखाकर केंद्र में प्रवेश लिया था। लेकिन आधार कार्ड से उसका झूठ पकड़ा गया। नर्सिंग काउंसिल के सदस्यों की सहायता से आरोपित को पुलिस के सुपुर्द किया।

पहले जनरल नर्सिंग की परीक्षा दे चुका है

पुलिस ने लिखित आवेदन पत्र की जांच कर शनिवार को केस दर्ज किया। सुजीत जनरल नर्सिंग की परीक्षा दे चुका है। उसने बताया जितेंद्र कुमार उसका चाचा है। जितेंद्र के बीमार होने पर उसके स्थान पर परीक्षा देने आया था। वो नहीं चाहता था की चाचा फेल हो जाए। पुलिस उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाने की कोशिश की कहीं उसने ऐसे पहले भी किसी और के स्थान पर परीक्षा तो नहीं दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.