नौकरी छोड़ गांव से शुरू किया ये काम, अब 5 करोड़ का बिजनेस, शार्क टैंक के जज भी चौंक गए

Updated on 22-11-2024 02:08 PM
नई दिल्‍ली: हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के बंगाणा गांव के 23 वर्षीय अंकुश बरजाता ने कम उम्र में ही बिजनेस में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। उन्होंने लाखों की नौकरी छोड़कर अपनी ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी 'दीवा' शुरू की। 'दीवा' अब करोड़ों का सालाना कारोबार करती है। अंकुश हाल में 'शार्क टैंक इंडिया' शो में भी दिखासई दिए। उनके अनोखे बिजनेस मॉडल ने शार्क टैंक के जजों अमन गुप्ता, राधिका गुप्ता और रितेश अग्रवाल को बहुत प्रभावित किया। तीन जजों से उन्‍होंने 2 करोड़ रुपये की डील झटकी। आइए, यहां अंकुश बरजाता की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

बचपन में देखी गरीबी

हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव बंगाणा से काम करते हुए अंकुश बरजाता ने 5 करोड़ रुपये की कंपनी खड़ी कर सभी को चौंका दिया है। अंकुश का सफर आसान नहीं था। उन्‍होंने बचपन में कई मुश्किलें देखीं। उनके दादा कपड़े बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। मां भी घर चलाने में हाथ बंटाती थीं। अंकुश के दादा गांवों में सलवार कमीज बेचने वाले फेरीवाले थे। घर पर एक छोटी सी चाय की दुकान थी। सिर्फ एक ही बार भोजन करने को मिलता था। स्थिति इतनी दयनीय थी कि अंकुश की मां अपनी कलाइयों पर धागे लपेटती थीं। उनके पास चूड़ियां खरीदने तक के पैसे नहीं थे। 2004 में उनकी मां ने सिलाई की क्लास लेना और सूट बेचना शुरू कर दिया।

कुछ बड़ा करने की चाहत में छोड़ी नौकरी

अंकुश का जन्म 13 दिसंबर, 2000 को बंगाणा में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई राजकीय सीन‍ियर सेकेंड्री स्कूल बंगाणा से पूरी की। साल 2011 में घर की स्थिति में तब सुधार शुरू हुआ जब अंकुश के पिता रिटेल आउटलेट की नौकरी छोड़कर व्यवसाय में शामिल हो गए। अंकुश कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट हैं। नौकरी लगने पर उन्हें 26.28 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला। लेकिन, कुछ बड़ा करने की चाहत में उन्होंने यह नौकरी छोड़ दी। उन्‍होंने खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला लिया। साल 2020 में अंकुश ने 'दीवा' की शुरुआत की। यह एक ऐसा मार्केटिंग प्लेटफॉर्म है जो देशभर के साड़ी निर्माताओं को सीधे ग्राहकों से जोड़ता है।

ऐसे आया आइडिया

दरअसल, अंकुश जब हैदराबाद की एक कंपनी में सेल्स और मार्केटिंग की नौकरी कर रहे थे, उन्‍हीं दिनों में काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात एक साड़ी निर्माता से हुई। वह 300 रुपये में साड़ियां बेच रहे थे। उनसे बात करने के बाद उन्‍हें समझ आया कि जहां निर्माता 300 रुपये में साड़ी बनाते हैं, वहीं उसी को देश में 1,000 रुपये में बेचा जाता है। इसके बाद ही अंकुश ने अपना कारोबार शुरू करने का फैसला किया था। 'दीवा' के जरिये देशभर में करीब 60 प्रकार की साड़ियों की बिक्री की जाती है। कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसका सालाना कारोबार करीब पांच करोड़ रुपये का है।

शार्क टैंक में छा गए

कंपनी में अंकुश के साथ 100 से ज्‍यादा लोग काम करते हैं। इनमें ज्‍यादातर युवा हैं। अंकुश का मानना है कि युवाओं को रोजगार देना भी उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। शार्क टैंक इंडिया शो में 'दीवा' की सफलता ने कंपनी को एक नई पहचान दिलाई है। शो में आने के बाद कंपनी की वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया। 'दीवा' को शो में तीन जजों ने निवेश करने की पेशकश की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.