क्या आपने लिया है होम लोन, तो फटाफट जानिए इससे जुड़े कई चार्जेस

Updated on 11-10-2024 12:49 PM
 इंदौर।  अपने सपने का घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। इस महंगाई में पैसों की बचत कर आशियाना खरीदना बेहद मुश्किल है। ऐसे में लोग होम लोन लेते है। इसमें किस्तों में पैसे देने पड़ते है और कुछ सालों के बाद घर आपका हो जाता है। इसमें ब्याज भी लगता है।

होम लोन में बैलेंस ट्रांसफर करने का विकल्प भी होता है। बैलेंस ट्रांसफर का ऑप्शन ग्राहक तब चुनता है जब दूसरे बैंक में कम ब्याज दर पर ऋण मिल रहा है। रीफाइनेंस करने से पहले आपको कुछ शुल्क के बारे में पता होना चाहिए, ताकि बैलेंस ट्रांसफर करवाने के बाद कोई परेशानी ना हो। आइए इन चार्जिस के बारे में जानते हैं।


प्रोसेसिंग चार्ज


अगर कोई होम लोन पर ट्रांसफर का विकल्प चुनता है, तो उसे प्रोसेसिंग फीस के रूप में कुछ रकम का 05. से 2 फीसदी चार्ज देना पड़ सकता है। मान लीजिए आपका बताया लोन 20 लाख रुपये है, तो प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 10 हजार से 40 हजार रुपये तक देने होंगे।


रजिस्ट्रेशन चार्ज


अगर आप होम लोन में ट्रांसफर का विकल्प चुनते हैं, तो लोन एग्रीमेंट को फिर से पंजीकरण और स्टाम्प करना पड़ता है। स्टाम्प ड्यूटी संपत्ति की कीमत पर डिपेंड करती है। ये 3 से 7 फीसदी तक हो सकती है। मध्यप्रदेश में स्टाम्प ड्यूटी की दर 7.5 फीसदी और रजिस्ट्रेशन शुल्क 3 फीसदी है।


कानूनी और टेक्निकल फीस


यदि आप नए बैंक में बैलेंस ट्रांसफर करते हैं, तो बैंक प्रॉपर्टी की स्थिति और कानूनी दस्तावेज की जांच करता है। ऐसे में वकील या कानूनी टीम को पांच हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक कानूनी चार्ज दिया जाता है। वहीं, संपत्ति के मूल्यांकन के लिए तीन से पांच हजार रुपये तक टेक्निकल चार्ज देना पड़ता है।


आरबीआई ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव


रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया। गर्वनर शक्तिदांस कांत ने मॉनेटरी पॉलिसी के नतीजे पेश किए। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी। इस बैठक में रेपो रेट को 6.5% पर रखने का फैसला लिया गया है। यह 10वीं बार है जब केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है।


रेपो रेट में कमी आ सकती है


उन्होंने कहा, 'अगर मुद्रास्फीती कंट्रोल में रहती है और आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहती है, तो इस बात की पुरी संभावना है कि आरबीआई आगामी बैठकों में रेपो दरों में कमी ला सकता है। जैसा कि उद्योग जगत का अनुमान है, अगर ऐसा होता है, तो दिसम्बर या 2025 की शुरूआत तक ऋण लेने वालों की ईएमआई कम हो जाएगी, हालांकि यह बैंक पर भी निर्भर कर सकता है।'


अतुल मोंगा ने आगे कहा कि अगर आने वाले समय में आरबीआई द्वारा दरें की जाती हैं तो नए ऋण लेने वालों को अनुकूल माहौल का फायदा मिलेगा। क्रेडिट की मांग और व्यक्तिगत बैंक पॉलिसी जैसे पहलु भी इस बात को प्रभावित करें कि ईएमआई में कितनी जल्दी कमी आती है। ऋण लेने वालों को इस तरह के बदलावों के बारे में जानकारी रखनी चाहिए ताकि वे अपने होम लोन पर संभावी बचत का लाभ उठा सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.