आलिया भट्ट के कान के पीछे गौर किया क्या? अप्सरा बन 'मेट गाला' में पहुंची राहा की मां की ये फोटो खूब वायरल है
Updated on
08-05-2024 02:19 PM
इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने दुनिया के पॉप्युलर इवेंट 'मेट गाला 2024' में शिरकत की। ये इनका इस इवेंट में दूसरा मौका था। साल 2023 में इन्होंने डेब्यू किया था। इस बार वह सब्यसाची की फ्लोरल साड़ी में नजर आईं और सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। जहां बाकियों ने अतरंगी कपड़े पहने थे। वहीं, एक्ट्रेस ने पारंपरिक परिधान में रेड कार्पेट पर पहुंचकर मजमा लूट लिया। सिर से लेकर पांव तक, ये किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। लेकिन क्या आपने इनके कान के पीछे गौर किया? आइए बताते हैं कि क्या है।

आलिया भट्ट के कान के पीछे क्या है?
आलिया भट्ट अब इतनी प्यारी लग रही थीं तो उन्हें नजर लगना लाजमी था। इसलिए उन्होंने काला टीका लगाया हुआ था। उनके कान के पीछे एक बड़ा काला टीका नजर आ रहा था, जिसकी भी तस्वीर अब सामने आई है। उनके पीछे से फोटो क्लिक की गई है, जिससे उनके कान के पीछे छिपा वो नजरबट्टू साफ दिखाई दे रहा है। और जिन्हें ये नहीं मालूम, उनको बता दें कि काला टीका एक पारंपरिक प्रथा है, जिसका मकसद बुरी नजर से बचाना होता है।
नीतू कपूर और सोनी राजदान ने की थी तारीफ
आलिया भट्ट की सास नीती कपूर ने बहू की फोटो शेयर कर लिखा था शानदार (Fabulous), तो बहन शाहीन भट्ट ने बटरफ्लाई इमोजी और रोने वाली इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां की। वहीं, मां सोनी राजदान ने लिखा था, 'मेरी बेबी गर्ल ने सबका सिर गर्व सें ऊंचा कर दिया।' ननद रिद्धिमा ने भी आलिया की तारीफ की थी और उन्हें सबसे सुंदर बताया था।
आलिया भट्ट ने 'मेट गाला' में केंडर जेनर को पछाड़ा
इनफ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Lefty के मुताबिक, आलिया और सब्यसाची ने Met Gala 2024 में नामी और दिग्गद हस्तियों के अलावा जाने-माने इनफ्लुएंसर्स और बड़े ब्रांड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। एक्ट्रेस ने केंडल जेनर (2), काइली जेनर (3), किम कार्दशियन (5) और डोजा कैट (15) को इस इवेंट में पछाड़ दिया है। आलिया भट्ट इवेंट में सबसे ज्यादा दिखाई दी गई पर्सनालिटी बन गई हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…