'पागल हो गया क्या?', अक्षय खन्ना ने मुकेश छाबड़ा को लगाई थी डांट, रहमान डकैत का रोल किया था ऑफर
Updated on
02-01-2026 01:08 PM
'धुरंधर' में बेशक रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, पर सारी लाइमलाइट अक्षय खन्ना बटोर ले गए, जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का रोल प्ले किया है। जबकि फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे एक्टर्स भी थे, पर फिर भी अक्षय खन्ना छाए रहे। लेकिन इस फिल्म की कास्टिंग करना बहुत मुश्किल भरा रहा और इसमें मुकेश छाबड़ा की हालत खराब हो गई। उन्होंने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की। साथ ही बताया कि जब उन्होंने अक्षय खन्ना को रहमान डकैत के रोल के बारे में बताया, तो वह उनसे बोले थे, 'पागल हो गया है क्या?'
मुकेश छाबड़ा ने 'इंडियाटुडे' से बातचीत में बताया कि 'धुरंधर' की कास्टिंग में उन्हें एक साल लग गया। मुकेश के मुताबिक, जब वह 'धुरंधर' से जुड़े तो रणवीर सिंह को पहले ही साइन किया जा चुका था।
'धुरंधर' के लिए रणवीर पहले से थे फाइनल, मुकेश छाबड़ा ने की बाकी कास्टिंग
मुकेश छाबड़ा ने बताया, 'जब मैं आया तब रणवीर सिंह पहले से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए थे। एक बार एक बड़ा स्टार मिल जाए तो और स्टार्स को लाना नामुमकिन हो जाता है। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का यही तरीका है।' हालांकि, इसके बावजूद कास्टिंग से जुड़े हर फैसले को बहुत सावधानी से लिया गया। मुकेश बोले, 'चाहे वो दानिश पंडोर हों, राकेश बेदी हों, अक्षय खन्ना हों या आर माधवन। कास्टिंग के छोटे से छोटे विचार पर भी बारीकी से विचार किया गया।'
रहमान डकैत के लिए अक्षय खन्ना का नाम, आदित्य धर डर गए थे
मुकेश छाबड़ा ने फिर बताया कि 'धुरंधर' की बाकी कास्ट को लेकर उनके दिमाग में ऐसे-ऐसे आइडिया और नाम थे कि डायरेक्टर आदित्य धर को लगा कि वह पागल हो गए हैं। ऐसा ही एक आइडिया फिल्म में अक्षय खन्ना को साइन करने का था क्योंकि वह बहुत ही चुनिंदा किरदार करने के लिए जाने जाते हैं। मुकेश छाबड़ा ने बताया कि 'धुरंधर' के लिए अक्षय खन्ना का नाम सुनकर सभी एक्साइटेड थे, पर इस बात को लेकर संशय था कि खन्ना इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए राजी होंगे या नहीं।
मुकेश छाबड़ा से बोले थे अक्षय- पागल हो गया है क्या?
फिर मुकेश छाबड़ा ने बताया कि अक्षय खन्ना से उनकी पहली मुलाकात कैसी रही। मुकेश ने बताया कि अक्षय खन्ना संग पहली मुलाकात और बातचीत इतनी सहज नहीं रही। उन्होंने बताया, 'सच कहूं तो मैंने तब 'छावा' नहीं देखी थी। लेकिन मैंने उन्हें फोन किया। उन्होंने पहले मुझे डांटा। उन्होंने कहा, 'क्या पागल हो गया है?' मैंने उनसे कम से कम एक बार मेरी बात सुनने का अनुरोध किया।'
रहमान डकैत के लिए अक्षय खन्ना ऐसे हुए राजी
लगातार कोशिश करने का फल मिला और अक्षय आखिरकार मुकेश छाबड़ा और डायरेक्टर आदित्य धर से मिलने के लिए राजी हो गए। मुकेश ने बताया, 'मैंने उन्हें ऑफिस आने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मैं तो यहां रहता ही नहीं हूं। बोल कहां आना है?' जब अक्षय ने हां कहा तो मैंने कहा कि वाह, यह तो बहुत बढ़िया है।वह आए और चार घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने चुपचाप सुना। वह सिगरेट पीते रहे।'
मुकेश छाबड़ा से बोले अक्षय खन्ना- चलो करते हैं भाई
मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया, 'जब हमने काम खत्म कर लिया, तो उन्होंने कहा कि शाबाश यार। बहुत मजा आएगा।' हालांकि, अक्षय के इस रिएक्शन के बावजूद मेकर्स कुछ दिनों तक चिंता में रहे। उनकी शंकाएं आखिरकार तब दूर हुईं जब अक्षय ने खुद फोन किया और कहा कि चलो करते हैं भाई।'
अब 'महाकाली' में बिजी अक्षय खन्ना
वहीं, अक्षय खन्ना ने अब तमिल फिल्म 'महाकाली' की शूटिंग शुरू कर दी है। सेट से तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने फैंस को उत्साहित कर दिया है। इस साल अक्षय के पास 7 बड़ी फिल्में हैं, जिनमें 'महाकाली' के अलावा 'धुरंधर 2' भी है। 'दृश्यम 3' भी लिस्ट में शामिल थी, पर एक्टर अब इस फिल्म को छोड़ चुके हैं और उनकी जगह जयदीप अहलावत ने ली है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…