अगवा हुए नाबालिग बच्चों को बेचने की फिराक में थे, हापुड़ पुलिस ने तीन लोगों को किया अरेस्ट
Updated on
12-11-2025 04:26 PM
हापुड़: ब्रजघाट से पांच दिन पहले अपहृत हुए दो नाबालिग बच्चों को पुलिस ने बरामद कर महिला सहित तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया। आरोपी दोनों बच्चों को बेचने की फिराक में घूम रहे थे। थाना गढ़मुक्तेश्वर जमीदारन निवासी अनीता अपने बेटे कार्तिक (8) व धेवते चिराग (7) के साथ छह नवंबर को ब्रजघाट क्षेत्र में कार्तिक गंगा मेले में गई थी। इसके बाद वे रहस्यमय ढंग से गायब हो गए।
जांच में सीसीटीवी कैमरे में दोनों बच्चों को एक व्यक्ति अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। थाना प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को स्थाना रोड पर बंद पड़े भट्टे के सामने वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की अल्टो कार को घेराबंदी कर रोक ली और कार से अपहृत दोनों बच्चों को बरामद कर लिया।
उन्होंने बताया कि मामले में तीन अपहरणकर्ताओं बिजनौर निवासी मुकेश उर्फ मोनू अमरोहा निवासी गौतम व बिजनौर निवासी गीता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों अपहरणकर्ताओं ने बताया कि वे बच्चों का अपहरण करके बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इससे पहले इन्होंने कितनी वारदात को अंजाम दिया।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…