115 साल पहले फिजी में बस गए परदादा, बस्ती पहुंचे रविंद्र दत्त और केशनी, छठी पीढ़ी से मिल छलक उठीं आंखें
Updated on
08-12-2025 01:26 PM
बस्ती: खून के रिश्ते बड़े अजीब होते हैं। सालों बाद भी दूर रह रहे अपनों से मिलने के लिए बेचैन हो जाते हैं। पूर्वांचल के गांवों से फिजी गए गिरिमिटिया मजदूरों की अपनी अलग दास्तान है। बस्ती में बनकटी विकास खंड क्षेत्र के कबरा गांव में फिजी से एक परिवार 115 साल बाद अपने पूर्वजों को ढूंढते हुआ पहुंच गया। पैतृक गांव आकर रविंद्र दत्त और उनकी पत्नी केशनी हरे की खुशी देखने लायक थी। अपनों से मिलकर उनकी आंखें छलक आईं।रविंद्र दत्त के पुरखे 115 साल पहले फिजी जाकर बस गए थे। उन्होंने बताया कि अंग्रेज शासन काल के दौरान 1910 में भारत से कई लोगों को गिरमिटिया मजदूर बनाकर फिजी भेजा गया था। उनके परदादा गरीब राम भी इसमें शामिल थे। फिजी में इनके परदादा से मजदूरी कराई गई और उन्हें भारत नहीं आने दिया। इसके बाद उनका परिवार वहीं बस गया। काफी खोजबीन करने के बाद उन्हें अपने परदादा का एक इमिग्रेशन पास मिला, जिसमें उनके बारे में काफी जानकारी लिखी थी।
2019 में भारत आकर जुटाई थी जानकारी
2019 में रविंद्र भारत आए थे और अपने परिवार के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। इस बीच वह अयोध्या गए और भगवान राम से मन्नत मांगी कि उन्हें उनके बिछुड़े परिवार से मिला दें। कई सालों तक इंटरनेट से जानकारी इकठ्ठा करने और लोगों से बात करने के बाद रविंद्र दत्त शुक्रवार को कबरा पहुंचे। यहां गरीब राम के नाती भोला चौधरी, गोरखनाथ, विश्वनाथ, दिनेश, उमेश, रामउग्रह सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मिले। रविंद्र दत्त और केशरी हरे को देखकर गांव वाले भी काफी खुश हुए।
छठी पीढ़ी को फिजी आने का दिया न्योता
115 साल बाद अपने परिवार की छठी पीढ़ी से मिलने के बाद रविंद्र दत्त ने उन्हें फिजी आने का न्योता दिया। रविंद्र ने कहा कि अब भारत से उनका गहरा नाता बन गया है। हर सुख-दुख में वे अपने परिवार के पास आते रहेंगे। गांव के प्रधान प्रतिनिधि रवि प्रकाश चौधरी ने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि फिजी से दो लोग आए हैं और अपने परिवार को खोज रहे हैं तो उन्होंने रविंद्र दत्त से जानकारी ली। रविंद्र ने अपने भाइयों के साथ फोटो ली। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के साथ कुछ पल बिताया। गांव की यादों को कैमरे में कैद किया और वापस फिजी लौट गए।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…