महंगाई को थामने को सरकार का बड़ा फैसला, इस जरूरी चीज पर कस्टम ड्यूटी घटा कर आधा किया
Updated on
31-05-2025 02:41 PM
नई दिल्ली: भारत सरकार ने खाना पकाने के तेल (Edible Oil) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल (crude palm oil, crude soyabean oil, and crude sunflower oil) पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic Duty) को घटा का आधा कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 20% थी, जिसे अब घटाकर 10% कर दिया गया है। यह बदलाव आज से लागू हो गया है। कस्टम ड्यूटी की यह कटौती अगले एक साल तक के लिए है।वित्त मंत्रालय से जारी हुआ नोटिफिकेशन
केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (Central Board of Indirect Taxes and Customs) ने इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह नया नियम 31 मई से लागू हो गया है। पिछले साल सितंबर में सरकार ने तिलहनी फसल Oilseed की खेती करने वाले किसानों को मदद करने के नाम पर खाना पकाने के तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी बढ़ा दिया था।बाजार में कीमतें होंगी कम
इस समय बाजार में पाम ऑयल, सोयाबीन का तेल और सूरजमुखी के तेल का दाम काफी बढ़ा हुआ है। इसी वजह से घरेलू सरसों तेल का भी दाम उछल गया है। जाहिर है कि सरकार के इस कदम से सरकार का यह कदम घरेलू मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है। साथ ही इससे आयातित खाद्य तेलों का आयात भी बढ़ेगा। साथ ही, खाने के तेल की कीमतें कम होंगी, जिससे महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी।