धनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या रह गई है अब कीमत

Updated on 28-10-2024 12:49 PM
नई दिल्ली: दिवाली पर सोने खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए गुड न्यूज है। धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है और उससे पहले सोने की कीमत में गिरावट दिख रही है। एमसीएक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना आज 78,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। यह सोने के पिछले बंद भाव के मुकाबले 0.38% यानी 302 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार में यह 78,131 रुपये तक नीचे और 78,364 रुपये तक ऊपर गया। इसी तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट दिख रही है। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी करीब 1% यानी 887 रुपये की गिरावट के साथ 96,247 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहे थे।

इस साल सोने की कीमत में 33 फीसदी और चांदी की कीमत में 46 फीसदी तेजी आई है। अक्टूबर के महीने में अब तक सोने की कीमत में 2,600 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है जबकि इस दौरान चांदी की कीमत में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन शुक्रवार को सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला और इसमें गिरावट आई। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के कारण ऐसा हुआ। शेयर बाजारों में पॉजिटिव सेंटिमेंट्स ने भी सेफ-हेवन के रूप में सोने की मांग को कम कर दिया है।

क्यों बढ़ रहा है सोना


हालांकि 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका में जारी राजनीतिक अनिश्चितता, मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और गिरते अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड से सोने को समर्थन मिल रहा है। आनंद राठी कमोडिटीज एंड करेंसीज की वरिष्ठ तकनीकी और डेरिवेटिव विश्लेषक नेहा कुरैशी ने कहा कि यह सावधानी बरतने का संकेत देता है। यह स्पष्ट नहीं है कि डॉलर अभी और ऊपर जाएगा या नहीं।

उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से सोने की हालिया चाल मंदी के पैटर्न को दर्शाती हैं जिसमें $2,705 मुख्य समर्थन के रूप में है। $2,700 से नीचे की गिरावट $2,675 और $2,660 के स्तर तक ले जा सकती है। ऊपर की ओर, $2,645 को तोड़ने से मंदी का पैटर्न खत्म हो जाएगा। इससे संभावित रूप से कीमतें $2,770 और यहां तक कि $2,800 तक पहुंच सकती है।

कहां तक जाएगी कीमत


कुरैशी ने कहा कि MCX दिसंबर गोल्ड वायदा को 78,600 रुपये पर बेचें, स्टॉप लॉस 78,800 रुपये और कीमत लक्ष्य 78,000 रुपये रखें। इसी तरह MCX दिसंबर सिल्वर वायदा को 97,500 रुपये पर बेचें, स्टॉप लॉस 98,500 रुपये और कीमत लक्ष्य 96,000 रुपये रखें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.