करवा चौथ-दिवाली से पहले ऑल-टाइम हाई पर सोना, खरीदारी से पहले जान लीजिए कीमत

Updated on 19-10-2024 12:16 PM
नई दिल्ली: दिवाली से पहले सोने की कीमत में काफी तेजी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना शुक्रवार को 2,700 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गई। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव और मिडल ईस्ट में जारी तनाव ने निवेशकों को सोने की तरफ आकर्षित किया। इससे स्पॉट गोल्ड कारोबार के दौरान करीब एक फीसदी तेजी के साथ $2,720 प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि फ्यूचर 0.9% बढ़कर $2,732 पर चला गया। इस हफ्ते अमेरिका में सोने की कीमत में दो फीसदी तेजी आई है। इस साल सोने की कीमत 30 फीसदी बढ़ चुकी है।

जानकारों का कहना है कि मध्य पूर्व में जारी चिंताओं के अलावा अमेरिकी चुनाव भी करीब पहुंच रहे हैं। यह एक बहुत ही करीबी मुकाबले वाला चुनाव लग रहा है। यही वजह है कि इन चुनावों में कौन जीतेगा, इसे लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। अनिश्चितता के समय में अक्सर सोना ही सबसे अच्छा विकल्प होता है। जानकारों का कहना है कि अगले 12 महीने में सोने की कीमतें बढ़कर 2,941 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं।

घरेलू बाजार का हाल


त्योहारों में मजबूत मांग के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 550 रुपये की तेजी के साथ 79,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। गुरुवार को पिछले कारोबारी सत्र में 99.9% शुद्धता वाला सोना 79,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 रुपये उछलकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इस बीच, चांदी 1,000 रुपये उछलकर 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गुरुवार को चांदी 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी। वायदा कारोबार में, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। कारोबार के दौरान सोना वायदा 77,667 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। एमसीएक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले चांदी का भाव 1,231 रुपये या 1.34 प्रतिशत बढ़कर 92,975 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.