पति की अर्थी को दिया कंधा
परंपराओं को तोड़ते हुए पत्नी रिंकू ने पति को कंधा दिया। वहीं बेटे छोटू ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दृश्य ने सभी की आंखें नम कर दीं और माहौल गमगीन हो गया। मृतक के बड़े भाई और अधिवक्ता लालू कुशवाहा ने बताया कि सात भाइयों में अखिलेश सबसे छोटे थे। दिल्ली में नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर ड्यूटी जाते समय अचानक गश खाकर गिर पड़े सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल्ली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा।लालू ने बताया कि अखिलेश को एक बेटा छोटू और बेटी छोटी है। दोनों पढ़ाई कर रहे हैं। अखिलेश ने डाला छठ पूजा में शामिल होने की बात कही थी पर नियति को कुछ और मंजूर था।



