एमपी के हर शहर में बनेगा गीता भवन:इंदौर में सीएम बोले-कृष्ण से सीखें दोस्ती, चैलेंज और हिम्मत के 3 पाठ

Updated on 26-08-2024 01:10 PM

मध्यप्रदेश के हर शहर में गीता भवन बनाया जाएगा। इनका निर्माण नगरीय निकायों के जिम्मे होगा, राशि प्रदेश सरकार देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में ये घोषणा की। उन्होंने कहा कि बरसाना की तर्ज पर आदर्श गांव भी बनाए जाएंगे। यहां गौ-पालन, दूध उत्पादन और जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

इंदौर के गीता भवन में मुख्यमंत्री यादव व्याख्यान माला में शामिल हुए। कार्यक्रम की थीम 'मां अहिल्या की कामना- हर घर कन्हैया, हर मां यशोदा' थी। इस दौरान सीएम ने भगवान कृष्ण की पूजा-आरती कर उन्हें बांसुरी भेंट की। भजन भी गाया।

भगवान कृष्ण से सीखें 3 पाठ

सीएम डॉ. मोहन यादव ने व्याख्यान माला में कहा- भगवान कृष्ण से हमें तीन पाठ सीखने चाहिए...

1. दोस्ती निभाना: दोस्ती का सबसे बड़ा उदाहरण भगवान कृष्ण और सुदामा का ही है। भगवान कृष्ण कहते हैं कि कभी भी अपने मित्रों को मत भूलो। मित्र का सम्मान बनाए रखने के लिए मदद भी पीठ पीछे से करो।

2. चैलेंज लेना: कृष्ण कठिनाइयों के बीच भी हंसते-मुस्कराते रहे। किसी से भी टकराने में डरे नहीं। मर्यादा को भी संभालकर रखा। कंस को मारने के बाद कुर्सी पर नहीं बैठे।

3. हिम्मत: कृष्ण कालिया नाग को मारकर गलत व्यवस्था से लड़ने का संदेश देते हैं। ये प्रसंग हमें बताता है कि हमारा दुश्मन कितना ही शक्तिशाली हो, उससे लड़ने की हिम्मत रखनी चाहिए। कंस को निडरता से मारने की क्षमता भी इसी से आती है।

गांधी ने किया गीता का अनुसरण, पीएम भी करते हैं

सीएम डॉ. यादव ने कहा- कृष्ण ने जो शिक्षा ग्रहण की, वो गीता के 18वें अध्याय में कर्म के रूप में दी गई है। गीता आदर्श के रूप में हम सबके बीच जानी जाती है। महात्मा गांधी ने उसी का अनुसरण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेशी मेहमानों को गीता भेंट करके हमारी संस्कृति से परिचित कराते हैं।

कृष्ण ने कर्म प्रधान और पुरुषार्थ जीवन जीया

व्याख्यान माला में सीएम यादव ने कहा- भगवान बुद्ध ने कहा था कि मृत्यु का कारण जन्म है। पृथ्वी पर जिस भी जीव का जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु तय है। देवताओं ने भी मनुष्य योनि को अपनाया। पुण्य के संचय के लिए जन्म आवश्यक है। भगवान कृष्ण ने कर्म प्रधान और पुरुषार्थ जीवन जीया। इंदौर में हर घर कृष्ण, हर घर यशोदा की पहल अनूठी है।

पीएम के 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल हुए

इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव महाराजा यशवंत राव विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। पीएम ने मन की बात में झाबुआ जिले में वेस्ट मटेरियल से क्रिएटिव सृजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश का यह काम अन्य लोगों के लिए प्रेरक है।

कांजी हाउस की जगह गौशालाएं खोलेंगे

इंदौर के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव धार जिले के अमझेरा पहुंचे। यहां श्रीकृष्ण पर्व को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- हमने तय किया है ये खिड़क बंद कराएंगे। खिड़क और कांजी हाउस की जगह गौशालाएं खोलेंगे। सरकार इसके लिए पैसा देगी। सरकार पूरा खर्चा करेगी।

सीएम ने कहा- दस से अधिक गायें पालने वालों को सरकार अनुदान देगी। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए गौपालकों से सरकार दूध खरीदेगी और उस पर बोनस भी देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.