'पंचायत 3' से 'क्रू' और 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' तक, इस वीकेंड देखिए ये 7 फिल्में और वेब सीरीज
Updated on
24-05-2024 01:48 PM
इस हफ्ते ओटीटी पर आपको घर बैठे देखने के लिए खूब सारा मसाला देखने को मिलने वाला है। इसमें कॉमेडी और एक्शन के साथ-साथ गांव-देहात का फ्लेवर और इमोशन का तड़का भी मिलने वाला है। चिलचिलाती और तपती धूप में बहुत ही कम लोग थिएटर का रुख कर रहे हैं, और चाहते हैं कि उन्हें ओटीटी पर ही मनचाही फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिल जाएं। तो फिर देर किस बात की। आपकी मुराद पूरी हो गई क्योंकि ओटीटी पर इस बार कृति सेनन और करीना कपूर की 'क्रू' से लेकर 'पंचायत' वेब सीरीज तक दस्तक दे रही हैं।
यहां आपको बता रहे हैं कि इस वीकेंड OTT पर कौन सी फिल्में और वेब सीरीज हैं, जिनका आप घर पर एसी-कूलर की हवा में पॉपकोर्न और कोल्ड ड्रिंक के साथ मजा ले सकते हैं: करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू स्टारर ' क्रू' एक कॉमेडी है, जिसमें कई ऐसे पल हैं, जो हंसी से लोट-पोट कर देंगे। फिल्म में कपिल शर्मा भी हैं। राजेश कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी तीन एयर होस्टेस की है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से आती हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 'क्रू' 24 मई को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। 2. पंचायत सीजन 3- 28 मई को रिलीज
'पंचायत' के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और यह इंतजार 28 मई को खत्म हो जाएगा। फुलेरा गांव की कहानी, सरपंच, सचिव और बनराकस एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार हैं। इस बार मंजू देवी चुनाव में खड़ी होंगी, पर उन्हें बनराकस से तगड़ी टक्कर मिलेगी। उधर, नए सचिव के आने से पुराने सचिव के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी। हाल ही इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं। खूब तारीफ हुई, और अब उन्हें इसकी रिलीज का इंतजार है।
3. स्वातंत्र्य वीर सावरकर- 28 मई को OTT पर
जो लोग थिएटर्स में रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' नहीं देख पाए हैं, तो अब आपके पास सुनहरा मौका है। रणदीप हुड्डा की यह फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने विनायक दामोदर पर खूब तारीफें बटोरीं।
4. In Good Hands 2- 23 मई को हो गई रिलीज
यह फिल्म 23 मई को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता और बेटे की है, जो हाल ही हुए एक हादसे के बाद मिलते हैं और नई शुरुआत करते हैं। लेकिन पत्नी और मां के गुजर जाने के बाद से उनकी जिंदगी में एक खालीपन है। क्या वो इससे उबर पाएंगे?
5. 'Die Hart 2: Die Harter- 30 मई को होगी रिलीज
यह एक कॉमेडी एक्शन फिल्म है, जो केविन हार्ट, नताली एम्युनल और जॉन सीना जैसे हॉलीवुड स्टार्स से सजी है। यह फिल्म क्लासिक 'डाय हार्ट' सीरीज की पैरोडी है, और केविन हार्ट की जर्नी दिखाती है।
6. The Beach Boys- 24 मई को रिलीज
म्यूजिक के शौकीन हैं तो फिर 24 मई को ओटीटी पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री The Beach Boys जरूर देखिए। इसमें इस बैंड के सदस्यों की जिंदगी के अनकहे किस्सों के साथ-साथ अनदेखे पल भी दिखाए जाएंगे। ब्रायन विल्सन से लेकर माइक लव, ब्रूस जॉन्सट्न और डेविड मार्क्स के कुछ पुराने इंटरव्यू दिखाए जाएंगे और कुछ राज भी खुलेंगे।
7. Jurassic World: Chaos Theory- 24 मई को रिलीज
इस बार एनिमेशन लवर्स के लिए भी खास पेशकश है। Jurassic World: Chaos Theory में कैंप क्रेटेशियस गैंग के मेंबर्स का छह साल बाद एक फिर नए खतरे से सामना होने वाला है। यह 24 मई को ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…