एक लाख से एक करोड़ रुपये... Grok AI ने बताए तीन शेयर के नाम, साथ में दे डाले काम के कई टिप्स, आप भी जरूर जानें

Updated on 18-03-2025 04:15 PM
नई दिल्ली: एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI का चैटबॉट ग्रोक एआई (Grok AI) इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। यूजर्स इस पर अलग-अलग सवाल पूछ रहे हैं। ग्रोक इनका जवाब भी दे रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मौजूद यह फीचर अभी फ्री है। हमने भी ग्रोक से पूछा कि एक लाख को एक करोड़ रुपये में बदलने वाले शेयर कौन-कौन से हैं? इसके जवाब में ग्रोक एआई ने हमें तीन शेयरों के नाम सुझाए।
ग्रोक ने उन शेयरों के नाम साथ कई टिप्स भी दिए। ग्रोक ने बताया कि इतना ज्यादा रिटर्न पाने में काफी जोखिम होता है। इसने शुरू में ही कह दिया, 'यह कोई निवेश सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश से पहले हमेशा अपनी रिसर्च करें और वित्तीय सलाहकार से परामर्श लें।'

ये तीन शेयर बताए

ग्रोक ने बताया कि जिन शेयर ने एक लाख रुपये की रकम को एक करोड़ या इससे ज्यादा में बदला है, उनमें MRF, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स हैं। जब हमने इन तीनों शेयरों का रिटर्न चेक किया तो यह पिछले कुछ वर्षों में शानदार रहा है।

MRF का शेयर करीब 25 साल पहले एक हजार रुपये के करीब था। अभी इसकी कीमत 1.07 लाख रुपये है। अगर आप 25 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश करते तो उनकी वैल्यू आज एक करोड़ रुपये से ज्यादा होती। इसी प्रकार बजाज फाइनेंस के शेयर की कीमत करीब 9 साल पहले 800 रुपये से कम थी। अब यह शेयर 8500 रुपये से ज्यादा है। ऐसे में इसने भी 9 साल में एक लाख रुपये को एक करोड़ में बदल दिया है। वहीं एशियन पेंट्स ने भी 15 साल में एक लाख रुपये को एक करोड़ रुपये में बदल दिया है।


ये बातें ध्यान रखें?

शेयर के नाम बताने के बाद ग्रोक ने हाई रिटर्न पाने के लिए ध्यान रखने योग्य कुछ बातें भी बताईं। ये इस प्रकार हैं:
लंबी अवधि: ऐसे रिटर्न आमतौर पर 20-30 साल या उससे अधिक समय में मिलते हैं। कम समय में ऐसा रिटर्न असंभव नहीं, लेकिन बहुत मुश्किल और जोखिम भरा है।
पेनी स्टॉक्स: कई लोग सस्ते शेयरों (पेनी स्टॉक्स) में निवेश करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे भविष्य में बड़ी कंपनियां बनेंगी। उदाहरण के लिए, कोई शेयर 1 रुपये से 1,000 रुपये तक जाता है। लेकिन ज्यादातर पेनी स्टॉक्स असफल हो जाते हैं।
जोखिम: हर शेयर MRF या बजाज फाइनेंस नहीं बनता। सही कंपनी चुनने के लिए गहरी समझ, बाजार विश्लेषण और भाग्य की जरूरत होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.