चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान नहीं जाने से लेकर नो-हैंडशेक तक, इस साल टीम इंडिया के 5 सबसे बड़े विवाद

Updated on 23-12-2025 01:06 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2025 मिला-जुला रहा है। जहां एकतरफ महिला से लेकर पुरुष क्रिकेट तक, भारतीय टीमों ने सफलता के नए झंडे गाड़े तो वहीं कई विवादों ने भी भारतीय क्रिकेट को घेरे रखा है। कई विवाद तो ऐसे रहे है, जिनका असर अब तक दिखाई दे रहा है। इनमें से कई विवादों पर वैश्विक क्रिकेट भी बंटती हुई दिखाई दी। अब साल 2025 विदा हो रहा है और साल 2026 का आगमन होने वाला है। ऐसे में हम आपको साल 2025 के उन 5 सबसे बड़े विवादों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे टीम इंडिया बेहद प्रभावित हुई है।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान नहीं जाने पर बंटता दिखा क्रिकेट वर्ल्ड

साल का सबसे पहला विवाद हुआ चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर, जिसका आयोजन पाकिस्तान की मेजबानी में हो रहा था। भारतीय क्रिकेट टीम ने इसमें खेलने के लिए पाकिस्तान जाने से इंकार कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि क्रिकेट वर्ल्ड ही दोनों देशों के पक्ष में बंटता दिखाई दिया। हालांकि पलड़ा भारत का ही भारी रहा। आखिर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को ही दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर सुलह की कोशिश करनी पड़ी। कई लंबी मीटिंगों के बाद विवाद तो सुलझ गया। टीम इंडिया ने पाकिस्तान जाने की बजाय यूएई में अपने मैच खेले। यहां तक कि फाइनल और सेमीफाइनल मैच भी पाकिस्तान में ना होकर दुबई में आयोजित हुए। नतीजा ये रहा कि पाकिस्तान भी अब किसी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए भारत में नहीं आएगा। महिला वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में हुए हैं और अगले साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले भी पाकिस्तान वहीं पर खेलेगा।

एशिया कप में हुआ नो-हैंडशेक विवाद

सबसे बड़ा विवाद हुआ एशिया कप 2025 में, जिसका मेजबान होने के बावजूद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इसका आयोजन पाकिस्तान के चलते यूएई में किया। एशिया कप से पहले हुए पहलगाम आतंकी हमले के कारण टीम इंडिया ने तय किया कि वे पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ मैच में हाथ नहीं मिलाएंगे। टॉस के बाद हाथ बढ़ाते पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा की अनदेखी कर कमेंटेटर की तरफ बढ़ते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को सभी ने देखा। पाकिस्तान ने इसे लेकर बेहद शोर मचाया। यहां तक कि आईसीसी से भी शिकायत की, लेकिन नियमों में 'नो-हैंडशेक' के खिलाफ कोई प्रावधान नहीं होने से शिकायत बेकार रही। इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भद्दी इशारेबाजी ने हालात और ज्यादा बिगाड़ दिए।

टीम इंडिया की ट्रॉफी चुराकर भाग गए मोहसिन नकवी

एशिया कप में नो-हैंडशेक विवाद से बची हुई कसर टीम इंडिया के फाइनल जीतने पर पूरी हो गई। टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भी अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं। कई घंटे तक चली कशमकश के बाद नकवी ने ट्रॉफी किसी को भी नहीं दी और अपने साथ ही ले गए, जो अब तक भारत नहीं आ सकी है और इसे लेकर विवाद अब भी जारी है। टीम इंडिया ने वर्चुअल ट्रॉफी के साथ जश्न के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके मोहसिन नकवी का जमकर मजाक उड़ाया।

RCB की ट्रॉफी जीत का जश्न बन गया मातम

IPL 2025 बेंगलुरु के लिए हमेशा की याद बनकर रह गई। एकतरफ उनके लिए अपनी टीम यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने की खुशनुमा याद रहेगी। दूसरी तरफ, इस जीत के जश्न में मची भगदड़ से एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दर्दनाक हादसा बेंगलुरु वासी कभी नहीं भुला पाएंगे। इस हादसे में कई लोगों की मौत हुई और दर्जनों घायल हो गए। इस घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम को अब तक मैचों का आयोजन नहीं मिला है।

इंग्लैंड के साथ भी 'नो-हैंडशेक' विवाद

इंग्लैंड दौरे पर भी नो-हैंडशेक विवाद हुआ, जब मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और अन्य प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया। दरअसल ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था, जिस पर स्टोक्स ने दोनों प्लेयर्स को हाथ मिलाकर खेल खत्म घोषित करने के लिए कहा। लेकिन जडेजा और सुंदर ने शतक के करीब होने के चलते ऐसा करने से इंकार कर दिया। इससे स्टोक्स के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई थी। इस विवाद को इंग्लैंड की मीडिया ने बेहद बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया।

साल के आखिर में हुआ स्मृति मंधाना की शादी का विवाद

नवंबर महीना भारतीय क्रिकेट के लिए 52 साल का इतिहास बदलने वाली खुशी लेकर आया था। पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप खिताब जीता था। महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई थी उपकप्तान स्मृति मंधाना ने, जिनके बल्ले से टीम के लिए जमकर रन निकले थे। इसके बाद मंधाना और उनके 5 साल पुराने बॉयफ्रेंड पलाश मुच्छल ने 23 नवंबर को शादी करने की घोषणा की। इस शादी को सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा मिली। शादी की हल्दी से लेकर मेहंदी और संगीत तक की रस्म जबरदस्त तरीके से सांगली शहर में आयोजित की गई, लेकिन शादी वाले दिन की दोपहर में करीब 4 बजे अचानक आई एक खबर ने सबकुछ बदल दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.