बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन पड़ा भारी, चार युवक-युवतियां हिरासत में

Updated on 26-02-2026 11:33 AM

बिलासपुर। शहर में बीच सड़क बर्थडे सेलिब्रेशन करना चार युवक-युवतियों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों को हिरासत में लिया और उनके वाहन जब्त कर लिए। घटना के बाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के जश्न को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक नगर निवासी एक ड्राइवर ने मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे जब वह काम से कोनी रोड की ओर जा रहा था, तब राधाकृष्ण मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर असामान्य भीड़ जमा थी

मौके पर एक बुलेट (CG 04 SU 0562) और एक स्कूटी (CG 10 AC 6822) बीच सड़क पर खड़ी थी, जिससे यातायात बाधित हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की सीट पर केक रखकर बर्थडे सेलिब्रेशन किया जा रहा था। वहां मौजूद दो युवक और दो युवतियां सड़क के बीचोंबीच केक काटते और आतिशबाजी करते दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि एक युवती ने बर्थडे क्राउन पहन रखा था और उसकी स्कूटी पर गिफ्ट भी रखे थे।

सेलिब्रेशन के दौरान पटाखे जलाए गए, जिससे आसपास से गुजर रहे लोगों और वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जश्न मना रहे युवकों ने राहगीरों से विवाद भी किया और सड़क पर खड़े होकर लापरवाहीपूर्ण व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकंडा थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें थाने बुलाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सड़क यातायात बाधित करने, लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा करने तथा सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। साथ ही, मौके पर प्रयुक्त दोनों वाहन भी विधिवत जब्त कर लिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार के आयोजनों से न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। सरकंडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जश्न मनाते समय नियमों का पालन करें।

पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था या यातायात में बाधा उत्पन्न करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को शहर में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.