पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश ने फेसबुक लाईव होकर की भिलाईवासियों से बात

Updated on 04-06-2024 05:44 PM

भिलाई । प्रदेश के पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज फेसबुक लाइव के माध्यम से भिलाईवासियों से बात की। पाण्डेय ने भिलाईवासियों को हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलने पर सभी को शुभकामनाएं दी, साथ ही इस लड़ाई में साथ खड़े होने वाले भिलाईवासियों, सभी कार्यकर्ताओं एवं संगठनों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कल 4 जून को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के चुनाव का परिणाम आयेगा, लेकिन इसके पूर्व 1 जून को भिलाईवासियों के लिए एक सुखद परिणाम पहले ही आ गया।

पाण्डेय ने बताया कि कल देश की जनता की अकांक्षाओं के अनुरूप एक सुखद परिणाम आने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से देश की कमान संभालने वाले हैं। इस बीच कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने जीवनभर झूठ बोला और जनता का गुमराह किया है उनकी बहानेबाजी अभी से शुरू हो गई है। इसके पूर्व 1 जून को अंतत: राज्य सरकार के द्वारा बीएसपी क्षेत्र के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी गई है। योजना के तहत पिछले 6 माह का बिजली बिल की राशि लाभार्थियों के खाते में डाल दी गई है। अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक छह महीने का 400 यूनिट के बिजली का हाफ बिल का लाभ लाभार्थियों को मिल गया है। पहले चरण में बीएसपी के कर्मचारियों को उनके एकाउंट में राशि डाल दी गई है, वहीं दूसरे अलाटी जैसे लीजधारी हैं, अन्य घरेलू उपभोक्ता हैं, उनका इस छह महीने के बिल को उनके आने वाले बिल में वे एडजस्ट किया जायेगा।

पाण्डेय ने कहा कि सबसे पहले भिलाई के उन तमाम लोगों को जिन लोगों ने इस हाफ बिजली योजना की लड़ाई लगातार तीन चार वर्षों से लड़ते समय हमारा साथ दिया उनका मैं आभार व्यक्त करता हूं और इस लड़ाई की जीत का सुखद परिणाम आने पर आप सबको बधाई भी देता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब पहली बार मैंने इस विषय को उठाया था तब तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित स्थानीय कांग्रेस के कई नेताओं के द्वारा एवं अधिकारियों के द्वारा यह बार-बार बताया जाता था कि जब तक  भिलाई टाउनशिप के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को राज्य सरकार के सीएसपीडीसीएल को ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। तब तक प्रदेश सरकार की घरेलू उपभोक्ताओं को मिलने वाली 400 यूनिट के बिजली बिल हाफ योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। यह नैरेटिव चारों तरफ से सेट कर दिया गया था। मेरा उस समय भी कहना था कि आप बीएसपी अपने सप्लाई को किसी को दे दें कोई दिक्कत नहीं लेकिन ये न कहे  कि बीएसपी डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन, सरकार कि आपका सीएसपीडीसीएल को ट्रांसफर नहीं हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.