सरगुजा वनवृत्त में लघु वनोपज संग्रहण से वनवासियों को हो रहा लाभ

Updated on 07-06-2024 04:55 PM
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन लघु वनोपज संघ द्वारा वन धन विकास योजनान्तर्गत निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों का संग्रहण किया जा रहा है। सरगुजा वनवृत्त अंतर्गत शासन एवं लघु वनोपज संघ द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वनोपज का संग्रहण संग्राहकों द्वारा किया जा रहा है।

सरगुजा वृत्त के मुख्य वन संरक्षक के मार्गदर्शन में सरगुजा वनवृत्त अंतर्गत वर्ष 2024 में जिला यूनियन मनेन्द्रगढ़ एवं कोरिया में मार्च-अप्रैल के सीजन में फूड ग्रेड महुआ का 10 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से संग्रहण किया गया है । जिसमें जिला यूनियन मनेन्द्रगढ़ में 121 संग्राहकों के द्वारा 445.07 क्विंटल एवं जिला यूनियन कोरिया में 27 संग्राहकों के द्वारा 87.55 क्विंटल  फूड ग्रेड महुआ का संग्रहण किया गया । वृत्त स्तर में कुल  532.62 क्विंटल के संग्रहण से 148 संग्राहकों को 5.33 लाख रुपए का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हुआ है।

बता दें कि वन धन विकास योजनांतर्गत महिला स्व-सहायता समूह के माध्यम से  ग्राम स्तर, हाट बाजार स्तर, वन धन विकास केन्द्र स्तर पर महुआ संग्रहण कार्य किया जा रहा है । वहीं दूसरी ओर वन धन विकास स्तर पर संग्रहित वनोपज का प्राथमिक एवं द्वितीयक प्रसंस्करण किया जाता है, जिससे समूहों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होती है ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.