देश में पहली बार MP से राजस्थान एयरलिफ्ट कर लाई जाएगी बाघिन, एक स्टेट से दूसरे में लाने की ये है वजह

Updated on 24-11-2025 01:53 PM
बूंदी: राजस्थान के बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में देश का पहला अंतरराज्यीय टाइगर ट्रांसलोकेशन अगले सप्ताह होगा। मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व से एक बाघिन को सेना के हेलीकॉप्टर से रामगढ़ टाइगर रिजर्व में शिफ्ट किया जाएगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाघिन शिफ्टिंग के लिए हेलीकॉप्टर की मंजूरी दे दी है। प्रदेश के टाइगर रिजर्व में जीन पुल सुधार के मकसद से दूसरे राज्य से राजस्थान के टाइगर रिजर्व में इस तरह से बाघ बसाने की योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।


पहले रणथंभौर से सरिस्का में एयरलिफ्ट किया गया था बाघिन को

बता दें कि पहली बार देश में ऐसा होगा कि जब बाघिन को एक स्टेट से दूसरे स्टेट एयरलिफ्ट करके लाया जा रहा हो। हालांकि इससे पहले साल 2008 में एक मेल टाइगर को रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सरिस्का एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था।



स्पीकर ओम बिरला की सिफारिश से सपना पूरा


बाघिन को हेलीकॉप्टर से लाने के लिए एसीएस आनंद कुमार ने महीने भर पहले रक्षा मंत्रालय को पत्र लिखा था। हालांकि इसकी मंजूरी नहीं मिली। इसके बाद तत्कालीन मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक शिखा मेहरा और सीनियर आईएफएस राजेश गुप्ता ने सरकार की पहल पर स्पीकर ओम बिरला के यहां सिफारिश की। सड़क मार्ग से 24 घंटे लगते। इतने लंबे सफर में बाघिन के पिंजरे में चोटिल होने और ट्रॉमा में जाने की आशंकाएं थीं। हवाई सफर से करीब 2 घंटे में बाघिन पेंच से रामगढ नए घर में पहुंचेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.