
महाराष्ट्र विधानसभा में गुरुवार को BJP और NCP (शरद पवार) विधायकों के समर्थकों के बीच हुई मारपीट मामले FIR दर्ज हुई है। मुंबई पुलिस ने अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के विरोध में (NCP) शरद गुट के समर्थकों ने गुरुवार रात मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
NCP (SP) विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को कहा- चार लोगों ने कल महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर नेता जितेंद्र आव्हाड पर हमला करने का प्लान बनाया था। हमें व्हाट्सएप और नए 'आका' के कार्यकर्ताओं से धमकी मिली थी। नया 'आका' दूर से इशारा देता है, और ये चार गुंडे वहां गुंडागर्दी करते हैं।
दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा की लॉबी में भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और NCP (SP) विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दोनों विधायकों के समर्थक आपस में गाली-गलौज और हाथापाई करते दिखे।