फवाद खान और सनम सईद की सीरीज 'बरज़ख' जल्द होनेवाली है रिलीज, जानें ओटीटी पर कहां और कब होगा प्रीमियर
Updated on
18-06-2024 02:54 PM
एक बार फिर से फवाद खान और सनम सईद के फैन्स छोटे पर्दे पर उनका लुत्फ जल्द ही उठाने वाले हैं। इन दोनों की मच अवेटेड सीरीज 'बरज़ख' की रिलीज डेट फाइनली सामने आ गई है। इन दोनों सितारों की ये सीरीज 19 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। बताया जा रहा है कि ये सीरीज Zee5 पर और इसके अलावा यूट्यूब चैनल 'ज़िदगी' पर रिलीज हो रही है।
इस सीरीज को लेकर ये ताजा अपडेट इसके पोस्टर रिलीज से सामने आई है। इस सीरीज के पोस्टर से साफ है कि इसकी कहानी कुछ उलझे रिश्तों की है। Zindagi Originals द्वारा क्रिएटेड 'बरज़ख' फैमिली ड्रामा सीरीज है जिसमें काफी यूनीक ट्विस्ट हैं। बताया गया है कि ओटीटी प्लैटफार्म जी5 होने जा रही ये सीरीज 76 साल के व्यक्ति की जिंदगी पर बेस्ड है जो शादी करने की तैयारी कर रहा है। वह शख्स अपने अलग रह रहे बच्चों और पोते-पोतियों को वैली रिसोर्ट में अपनी शादी में शामिल होने के लिए इनवाइट करता है।
सिंगल पैरेंट की भूमिका में हैं फवाद खान
फवाद खान इस सीरीज में सिंगल पैरेंट की भूमिका में हैं जिनका किरदार संभवतः अपने अतीत से जूझ रहा है और आजाद होना चाह रहा है। सनम सईद लीड रोल में हैं। इस सीरीज़ में पर्दे के पीछे एक बेहद प्रतिभाशाली टीम है, जिसमें सलमान शाहिद, एम. फवाद खान, इमान सुलेमान, खुशहाल खान, फैजा गिलानी, अनिका जुल्फिकार और फ्रेंको गिउस्टी जैसे तमाम कलाकार नजर आ रहे हैं।
फवाद की इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड
बता दें कि'बरज़ख' को पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल चुकी है, इसे फ्रांस के लिली में प्रतिष्ठित सीरीज मेनिया फेस्टिवल के लिए चुना गया है। ये सीरीज फेस्टिवल के अंतर्राष्ट्रीय पैनोरमा सेक्शन में दिखाई जाएगी। इस सीरीज की कहानी पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान के हुंजा वैली पर बेस्ड है। फवाद की इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं। इस सीरीज में सलमान शाहिद, एम. फवाद खान, इमान सुलेमान, खुशहाल खान, फैजा गिलानी, अनिका जुल्फिकार और फ्रेंको गिउस्टी जैसे तमाम कलाकार नजर आ रहे हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…