मनीषा रानी के घर गोरेगांव पहुंच गईं फराह खान, किचन पर बोला धावा और दोनों ने मिलकर बनाया बिहारी भजिया
Updated on
04-05-2024 06:07 PM
मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' से लोगों को इस कदर दीवाना बनाया है कि घर-घर में उन्हें लोग पहचानते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। मनीषा हाल ही में 'झलक दिखला जा' रिएलिटी शो की विनर भी रहीं। उन्होंने इस शो में केवल अवॉर्ड ही नहीं जीता, बल्कि अपने चुलबुले अंदाज से लोगों का दिल भी खूब जीता है। मनीषा को आप पब्लिक ही नहीं बल्कि फिल्मी सितारों से भी खूब सारा प्यार मिला है। फराह खान भी मनीषा की फैन हैं और वह उनके घर पहुंच गईं।
फराह मनीषा के घर गईं भी और उनके लिए चिकन करी लेकर गईं। फराह ने कहा- मैं अपना खाना यहां से खुद लेकर जा रही हूं क्योंकि पता नहीं मुझे वहां खाना मिलेगा कि नहीं। वह अपने व्लॉग में कहती नजर आ रही हैं, 'मैं अच्छा खाना खाने के लिए कहीं भी जा सकती हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि वहां खाना मिलेगा भी कि नहीं।'
फराह ने कहा- मुझे पता नहीं कि तू मुझे खाना देगी कि नहीं
फरहा कह रही हैं- हम जा रहे हैं गोरेगांव, जहां मनीषा रानी का फ्लैट है। फराह जैसे ही उनके घर पहुंचीं, मनीषा रानी ने उनके पैर छूए। उन्होंने मनीषा से भी यही कहा- मुझे पता नहीं कि तू मुझे खाना देगी कि नहीं इसलिए मैं खाना लेकर आई हूं। ये सुनकर मनीषा कहती हैं- हमने तो पूरी व्यवस्था की है।
मनीषा ने कहा- सुबह से भाई-बहन कर रहे किचन की सफाई
फराह पूछती हैं कि क्या बनाएगी? मनीषा बताती हैं- पकौड़ी। फिर फराह उनके साथ किचन में जाती हैं और देखकर कहती हैं- लगता है इस किचन में काफी समय से खाना नहीं बना। मनीषा बताती हैं कि आज ही सुबह से वो और उनके भाई-बहनें किचन की सफाई में लगे हैं। वह कहती हैं- आपकी वजह से मेरा काम बढ़ गया। फराह कहती हैं- मेरी वजह से तेरा किचन साफ हो गया।
मनीषा ने कहा- हमलोग चिकन में आलू इसलिए डालते ताकि गेस्ट को वो दे सकें
मनीषा फराह का चिकन देखती हैं तो वह बताती हैं कि उन्होंने उसमें आलू डलवाया है। मनीषा कहती हैं- हमलोग तो इसलिए आलू डलवाते हैं कि अगर कोई गेस्ट आए तो उनको आलू देकर काम चला लें और हमारे लिए चिकन बच जाए। इसके बाद मनीषा ट्रडिशनल ड्रेस में तैयार होकर आती हैं और फराह- उन्हें बिहार की सबसे खूसूरत, मिर्ची वाली लाल मिर्ची बताती हैं। इसके बाद फराह उनके किचन में जाती हैं जहां मनीषा को प्याज काटते देख वह हैरान रह जाती हैं। दोनों मिलकर प्याज का भजिया बनाती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताती हैं और खूब हंसाती भी हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…