फहाद फाजिल का खुलासा- मुझे ADHD है! 'पुष्पा' के भंवर सिंह को 41 की उम्र में अब लगा पता
Updated on
27-05-2024 06:28 PM
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार फहाद फाजिल इन दिनों अपनी फिल्म 'आवेशम' की सक्सेस का जश्न मना रहे हैं। आगे वह 15 अगस्त को रिलीज हो रही है 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन के सामने विलेन बनकर खड़े होने वाले हैं। 'आवेशम' में फहाद के एक्शन अवतार की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में वह एक लोकल गुंडे की भूमिका में हैं। फिल्म से जुड़े के हालिया इवेंट में फहाद फाजिल ने खुलासा किया है कि वह ADHD यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से पीड़ित रहे हैं।
फहाद फाजिल कोठामंगलम के एक स्कूल में आयोजित समारोह में पहुंचे थे। वहां उन्होंने बताया कि वह खुद 41 की उम्र में अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) से पीड़ित रहे हैं। फहाद जहां पहुंचे थे, वह दिव्यांग बच्चों का स्कूल है। एक्टर ने कहा, 'स्कूल के ग्राउंड में घूमते समय मैंने पूछा कि क्या एडीएचडी का इलाज आसान है। मुझे बताया गया कि अगर बचपन में ही इसका पता चल जाए तो यह संभव है। फिर मैंने पूछा कि क्या 41 साल की उम्र में इसका निदान हो सकता है, क्योंकि डॉक्टरों ने इसी उम्र में मुझे ADHD पीड़ित बताया है।' फहाद फाजिल ने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, 'यदि आप मुझे देखकर मुस्कुरा सकते हैं, तो यही वो एकमात्र चीज है, जो मैं आपके लिए कर सकता हूं।'
क्या है ADHD, कैसे होता है इसका इलाज
वैसे, जानकारी के लिए बता दें कि ADHD यानी अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर एक न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर है, जो आमतौर पर बच्चों में देखा जाता है। कुछ मामलों में यह वयस्क होने पर भी बना रहता है। इसे सरल तरीके से समझे तो इस डिसऑर्डर से पीड़ित होने पर मन अति सक्रिय हो जाता है। यानी हायपर एक्टिव, ऐसे में आप किसी भी एक काम या क्रिया पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। इसमें मन आसानी से विचलित हो जाता है। ADHD के लिए आमतौर पर बिहेवियर थेरेपी का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा डॉक्टर दवाओं और एजुकेशन के जरिए भी इसका इलाज करते हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…