एयर इंडिया में विलय के बाद भी ऐसे वजूद बना रहेगा 'विस्तारा' का, आप भी पहचान लेंगे

Updated on 19-10-2024 12:13 PM
 विस्तारा एयरलाइन का विलय आगामी 11 नवंबर की रात एयर इंडिया के साथ हो जाएगा। लेकिन, विलय के बाद भी विस्तारा का इन-फ्लाइट यानी उड़ान संबं​धित अनुभव (रूट, ​शिड्यूल, एयरक्राफ्ट, केबिन क्रू, मेन्यू, कटलरी और सेवा समेत) कुछ समय तक पहले जैसा ही बना रहेगा। इसमें सेवाएं उसी तरह से मिलेंगी जैसे विस्तारा में मिलती थी। बस जरूरत है आपको फ्लाइट कोड पहचानने की। हम बता रहे हैं तरीका...

टाटा ग्रुप ने घोषणा की है 12 नवंबर 2024 से विस्तारा और एयर इंडिया का मर्जर हो जाएगा। मतलब कि उस तारीख से विस्तारा के एयरक्राफ्ट एयर इंडिया के बैनर तले ऑपरेट होंगे। उसका फ्लाइट कोड जो अभी UK से शुरू होता है, वह विलय के बाद AI से शुरू होगा। लेकिन विस्तारा के वफादार यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। विस्तारा की सेवा को उसी के एयरक्राफ्ट में बरकरार रखा जाएगा।

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि विलय के बाद भी विस्तारा के शिड्यूल पर विस्तार के ही एयरक्राफ्ट ही उड़ेंगे। उसकी इन-फ्लाइट सर्विस, केबिन क्रू, मेन्यू, कटलरी और अन्य सेवाएं कुछ समय तक पहले जैसे ही बनी रहेंगी। विस्तारा के रूट्स पर सेवाएं उसी तरह से मिलेंगी जैसे विस्तारा में मिलती थी।

यह निर्णय लिया गया है कि विलय के बाद विस्तार का फ्लाइट कोड तो AI से शुरू होगा। लेकिन उसके अंक कोड से पहले ‘2’ लगा दिया जाएगा। उदाहरण के लिए UK 955 फ्लाइट का कोड बदलकर AI 2955 हो जाएगा। इससे ग्राहकों के लिए इस तारीख के बाद एयर इंडिया डॉट कॉम पर या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर बुकिंग करते समय इसे पहचानना आसान हो जाएगा।

एयरलाइन के एक अ​धिकारी ने बताया कि 12 नवंबर 2024 से, एयर इंडिया और विस्तारा दोनों के पायलट एक ही ड्यूटी रोस्टर के तहत ही कार्य करेंगे। चूंकि केबिन क्रू ग्राहकों के सीधे संपर्क में रहते हैं। इसलिए विस्तारा ब्रांड के समाप्त होने के बाद भी कुछ समय तक उनकी टीम अलग-अलग बनी रहेगी।

12 नवंबर के बाद विस्तारा की फ्लाइट के चेक-इन भी एयर इंडिया के काउंटर से ही होंगे। यही नहीं, बोर्डिंग गेट पर स्क्रीन में सिर्फ एयर इंडिया का नाम और सिंबल दिखेगा। हालांकि एयरलाइन के एक दूसरे अ​धिकारी ने बताया कि चूंकि सभी यात्रियों को इस विलय की जानकारी नहीं है। इसलिए हम ग्राहकों को इससे अवगत कराने के लिए चेक-इन काउंटरों और बोर्डिंग गेट पर शुरू में प्लेकार्ड या संकेतों का इस्तेमाल कर सकते हैं।


जिन यात्रियों ने विस्तारा की फ्लाइट का एडवांस टिकट खरीदा है, तो उन्हें चिंतित होने की जरूरत नहीं है। वही टिकट एयर इंडिया के विमान में भी काम करेंगे। यही नहीं, वे जिस एयरक्राफ्ट पर चढ़ेंगे, उसकी लाइवरी भी विस्तारा की होगी। एयरक्राफ्ट के अंदर विस्तारा के बैंगनी रंग के सीट कवर और ब्रांडिंग भी बरकरार रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.