भविष्य में बेहतर होंगे संबंध
जर्मनी के विदेश मंत्री ने माना कि ब्रिक्स के दो अहम सदस्यों रूस और चीन के साथ यूरोप की खींचतान है। उन्होंने कहा कि यूरोप के रूस के साथ बहुत मौलिक मतभेद और चीन के साथ भिन्नताएं बनी हुई हैं। इसके बावजूद हम मानते हैं कि यूरोप के लिए यह ब्रिक्स के दूसरे देशों से अलग होने की वजह नहीं हो सकती है।वेडफुल ने कहा, 'भारत और ब्राजील जैसे देशों के साथ हमारी बहुत सी बातें समान हैं। हमें लगा कि ब्रिक्स की ओर देखने की बजाय इन समान हितों और समान मूल्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिएष मुझे लगता है कि यूरोप और जर्मनी इसी नए दृष्टिकोण को अपना रहे हैं। यह नजरिया निश्चित ही भविष्य के लिए बेहतर होगा।'



