देशभर में 10 नए हॉस्पिटल खोलेगा ESIC, जानिए किन-किन राज्यों को होगा फायदा

Updated on 09-10-2024 12:42 PM
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को ईएसआईसी की सुविधा मिलती है। यह एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है जिसमें कम आय वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को मेडिकल केयर दी जाती है। इस योजना के तहत ईएसआई डिस्पेंसरी या हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा है। लेकिन कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से देश में ईएसआई के हॉस्पिटल नहीं हैं। सरकार ने अब ESIC के लाभार्थियों को पूरे देश में आयुष्मान भारत के तहत इलाज की सुविधा देने का फैसला किया है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि ESIC लाभार्थियों को पूरे देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पैनल वाले अस्पतालों में इलाज की सुविधा देने का फैसला किया गया है। ESIC के इंश्योर्ड लोगों के आयुष्मान योजना के अस्पतालों में इलाज के लिए खर्च की कोई सीमा नहीं होगी। मांडविया ने बताया कि एंप्लॉयीज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के तहत 10 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे। ये कॉलेज दिल्ली के बसई दारापुर, मुंबई में अंधेरी, यूपी में नोएडा और वाराणसी के अलावा रांची, गुवाहाटी, इंदौर, जयपुर, लुधियाना और गुजरात के नरोदा-बापूनगर में खोले जाएंगे।

बेरोजगारी भत्ता

इसके अलावा अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि बढ़ाकर 30 जून 2026 तक करने का फैसला भी किया गया। यह योजना जुलाई 2018 में दो साल के लिए पायलट बेसिस पर शुरू की गई थी। इसका मकसद बीमित व्यक्ति के बेरोजगार होने की सूरत में उसे अनएम्प्लॉयमेंट अलाउंस के रूप में सपोर्ट देने के लिए शुरू की गई थी। बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर 30 जून 2024 तक कर दिया गया था।

रिक्रूटिंग एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने पर चर्चा


रोजगार के आंकड़ों के बारे में मंगलवार को श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। विदेश मंत्रालय और नीति आयोग के अधिकारियों के साथ इस बैठक में विदेश में रोजगार और देश में जॉब के मौकों के लिए तालमेल बेहतर करने और आंकड़ों में एकरूपता लाने पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें रिक्रूटिंग एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। मांडविया ने नैशनल करियर सर्विस, MY Bharat Platform, eMigrate, eShram पोर्टल और स्टेट पोर्टल्स के इंटीग्रेशन पर जोर दिया, जिससे एंप्लॉयमेंट के सप्लाई और डिमांड साइड की सटीक जानकारी मिल सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.