इस सप्ताह आ रहा है एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का IPO, प्राइस बैंड से लेकर GMP तक यहां जानिए

Updated on 18-11-2024 12:58 PM
नई दिल्ली: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स और कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट डेवलप करने वाली कंपनी एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड (Enviro Infra Engineers Limited) का आईपीओ आने वाला है। इसका आईपीओ इसी सप्ताह 22 नवंबर को खुल रहा है। इसमें निवेशक आगामी 26 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर का प्राइस बैंड 140 से 148 रुपये तय किया है।

क्या है कंपनी की योजना


एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के तहत 3.87 लाख इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू लाने का फैसला किया है। इसी के साथ 52.68 लाख शेयरों का ऑफर फोर सेल (OFS) भी लाया जा रहा है। इसमें प्रोमोटर्स शेयर होल्डर्स अपना शेयर बेचेंगे। इस आईपीओ का टोटल वैल्यू 650.43 करोड़ रुपये है।

क्या है प्राइस बैंड


इस आईपीओ के लिए 140 से 148 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। प्राइस बैंड का फ्लोर प्राइस फेस वैल्यू से 14 गुना ज्यादा है जबकि कैप प्राइस 14.80 गुना ज्यादा। इसके लिए एंकर इनवेस्टर्स 21 नवंबर को बोली लगाएंगे। यह इश्यू पब्लिक के लिए 22 नवंबर को खुलेगा। इसमें 26 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। रिटेल इनवेस्टर्स कम से कम 101 शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे। उसके बाद उन्हें 101 शेयरों के गुणकों में बोली लगानी होगी।

कितना है रिजर्वेशन


इस इश्यू का 50% तक का हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित होगा। इश्यू का कम से कम 15% हिस्सा गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) के लिए और 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स (Retail Investors) के लिए रिजर्व होगा।

क्या होगा आईपीओ से जुटाये पैसों का


इस निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, 'मथुरा सीवरेज योजना' परियोजना के तहत 60 एमएलडी एसटीपी के निर्माण के लिए कंपनी की सहायक कंपनी को निधि देने, हाइब्रिड एन्युटी-आधारित पीपीपी मॉडल के माध्यम से 15 वर्षों के लिए संचालन और रखरखाव सहित, और कुछ ऋण चुकाने के लिए किया जाएगा।

क्या है जीएमपी


एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स का इस समय ग्रे मार्केट में कोई प्रीमियम कोट नहीं किया जा रहा है। मतलब कि इश्यू खुलने से पहले गैर-सूचीबद्ध बाजार में यह बिना किसी प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे।

कौन हैं रजिस्ट्रार


इस इश्यू के बुक-रनिंग लीड मैनेजर हेम सिक्योरिटीज हैं। इस इश्यू का रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज को बनाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.