यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में लगी आग:रनवे पर दौड़ रहा था, तभी धुआं दिखा, सभी 148 यात्री सुरक्षित

Updated on 28-05-2024 02:50 PM

अमेरिका में शिकागो के ओ'हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार (27 मई) को यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान में रनवे पर दौड़ते समय आग लग गई। यह एयरबस A320 विमान था। यह टेकऑफ करने ही वाला था कि एक इंजन से धुआं उठता नजर आया।

इसे तुरंत रोका गया और सभी 148 यात्रियों और 5 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के कारण एयरपोर्ट पर सारी फ्लाइट्स को 45 मिनट तक रोक दिया गया।

एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी
अमेरिकी मीडिया हाउस फॉक्स न्यूज के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि यूनाइटेड एयरलाइंस फ्लाइट नंबर 2091 ने भारतीय समयानुसार सोमवार रात करीब 11:30 बजे शिकागो से वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरी थी, तभी यह हादसा हुआ।

अब एविएशन इमिग्रेशन अथॉरिटी पूरे मामले की जांच कर रही है। एयरलाइंस ने यात्रियों से माफी मांगी और उनके लिए दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था की। दूसरी फ्लाइट ने घटना के 4 घंटे बाद उड़ान भरी।

इसके अलावा 25 मई को स्पिरिट एयरलाइंस की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। फ्लाइट NK270 जमैका से फ्लोरिडा जा रही थी, तभी उसकी मशीनरी में कुछ दिक्कत आ गई। इसके बाद अलर्ट जारी किया गया कि विमान को पानी में उतारा जाएगा। हालांकि, पायलट ने अपनी सूझबूझ से फ्लाइट को वापस जमैका एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

यूनाइटेड एयरलाइंस के विमानों से जुड़े दूसरे हादसे...

1. मार्च 2024: जापान जा रहे यूनाइटेड एयरलाइंस के प्लेन का एक पहिया निकल गया था। उड़ान भरते ही इस विमान का पहिया टूटकर हवाई अड्डे की पार्किंग में गिर गया था। इससे कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था।

यूनाइटेड एयरलाइंस का यह प्लेन सैन फ्रांसिस्को से ओसाका जा रहा था। पहिया गिरने की वजह से लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर विमान की एमरजेंसी लैंडिग हुई थी। विमान में 4 पायलट सहित कुल 249 लोग सवार थे।

2. जनवरी 2024: यूनाइटेड एयरलाइंस के एक विमान का दरवाजा हवा में ही खुल गया था। फ्लोरिडा से उड़ान भरने के कुछ ही देर के अंदर इसे सबसे करीबी टैम्पा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था। इसमें 123 पैसेंजर्स और 5 क्रू मेंबर्स थे।

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एयरबस A319 ने 10 जनवरी की दोपहर करीब 3:42 बजे उड़ान भरी थी। कुछ देर बाद ही पायलट को पता चला कि दरवाजा खुला होने का सिग्नल देने वाली लाइट जल रही थी। इसके बाद पायलट ने एहतियात बरतते हुए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की थी। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट अवेयर के मुताबिक, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.