आयुष्मान योजना में 70+ के बुजुर्ग दिखा रहे दिलचस्पी, एक हफ्ते में ही 2 लाख से अधिक लाभार्थी जुड़े

Updated on 11-11-2024 12:33 PM
नई दिल्ली: आयुष्मान योजना में जब से 70 साल से उम्र के अधिक के बुजुर्गों को शामिल करना शुरू किया है, इसमें लोगों ने दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के डेटा के मुताबिक इस योजना के विस्तार के बाद एक हफ्ते में ही इससे 2 लाख से ज्यादा बुजुर्ग जुड़ गए हैं। सबसे ज्यादा बुजुर्ग केरल से जुड़े हैं।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का विस्तार किया था। अब इस योजना का लाभ 70 साल से ज्यादा के बुजुर्ग भी उठा सकते हैं। इस विस्तार को बुजुर्गों में काफी पसंद किया गया है। पीएम मोदी की घोषणा के एक हफ्ते के भीतर ही इस योजना से 70 साल से अधिक आयु के 2.16 लाख से अधिक नए लाभार्थी जुड़ गए हैं।

कौन राज्य है आगे?


अथॉरिटी के पास मौजूद 7 नवंबर तक के डेटा के मुताबिक इस योजना के विस्तार के बाद केरल से सबसे ज्यादा बुजुर्ग जुड़े हैं। इस राज्य से बुजुर्गों के लिए करीब 89,800 कार्ड जारी किए गए हैं।

केरल के बाद मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा बुजुर्ग इस योजना से जुड़े हैं। मध्य प्रदेश से 53 हजार नए लाभार्थी जुड़े हैं। वहीं तीसरा स्थान सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश का है। यहां से 47 हजार नए बुजुर्ग लाभार्थी इस योजना से जुड़े हैं।

वहीं सबसे कम संख्या में बुजुर्ग दक्षिणी राज्यों से हैं। इनमें तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। तमिलनाडु से 3156, तेलंगाना से 3056 और आंध्र प्रदेश से 3488 बुजुर्ग ही एक हफ्ते में इस योजना से जुड़ पाए।

इन राज्यों में नहीं है यह स्कीम


आयुष्मान योजना में दिल्ली और पश्चिम बंगाल शामिल नहीं हैं। दिल्ली की आप सरकार और पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार ने इस योजना में शामिल होने से मना किया हुआ है। हालांकि पंजाब की आप सरकार ने इस योजना के विस्तारित संस्करण को लागू किया है।

क्या है आयुष्मान योजना?


इस योजना को साल 2018 में पहली बार लॉन्च किया गया। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम है। इस योजना के तहत लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। लाभार्थी किसी भी अस्पताल में जाकर फ्री इलाज करा सकता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए PMJAY की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होता है।

अगर किसी भी अस्पताल में इलाज से इनकार किया जाता है, तो AB PM-JAY की वेबसाइट पर, 14555 नंबर पर फोन करके, ईमेल, या फैक्स के जरिए शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.