मिस्र ने दिया इजरायल को धोखा, हमास के आतंकियों को सौंपने से पहले बदल दी युद्धविराम की शर्तें, बौखला गया था अमेरिका
Updated on
22-05-2024 01:35 PM
वाशिंगटन/काहिरा: इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम को लेकर मध्यस्थता कर रहे मिस्र के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है, जिससे नेतन्याहू सरकार के साथ उसके रिश्ते खराब हो सकते हैं। सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में तीन अज्ञात स्रोतों के हवाले से बताया है कि मिस्र ने आखिरी समय में युद्ध विराम की शर्तों को बदल दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने हस्ताक्षर किए जाने के बाद समझौते को मिस्र को दिया था, जिसे चरमपंथी संगठन हमास को सौंपा जाना था। लेकिन मिस्र ने हमास तक पहुंचने से पहले शर्तों को बदल दिया। इसमें यह भी बताया गया है कि इस कदम से इजरायल, अमेरिका और कतर में मिस्र के खिलाफ बेहद नाराजगी हुई थी। एक स्रोत ने कहा कि मिस्र ने हम सभी को धोखा दिया।
किसने बदली समझौते की शर्तें?
सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है कि शर्तों को बदलने के लिए अमहद अब्देल खालेक नाम के एक वरिष्ठ खुफिया अधिकारी जिम्मेदार थे। एक सूत्र ने दावा किया कि खालेक हमास से कुछ और बात कर रहे थे और इजरायल को दूसरी बात बता रहे थे। दो सूत्रों ने बताया कि कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने मोसाद को आश्वासन दिया कि इस बदलाव को मिस्र ने अकेले ही किया है। इसमें कतर शामिल नहीं था।
सूत्रों ने बताया कि 6 मई को हमास ने जिस संघर्ष विराम के समझौते को स्वीकार करने की घोषणा की थी, वह अमेरिका या कतर ने नहीं बनाया था। एक मिस्री सूत्र ने सीएनएन को बताया कि मिस्र को हमास की प्रतिक्रिया मिल गई है और उसे इजरायल भेज दिया गया है। सूत्र ने कहा, हमास अपने लोगों से कह रहा था कि हम कल एक समझौता करेंगे। सभी पक्ष ये समझ रहे थे कि मिस्रियों ने वही दस्तावेज प्रदान किए हैं, जिस पर इजरायल ने हस्ताक्षर किए थे।
गुस्से में थे सीआईए निदेशक
समझौते के लिए सीआईए के निदेश बिल बर्न्स भी काहिरा पहुंचे थे और उन्होंने इसका ड्राफ्ट तैयार करने में मदद की थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सौदे को अमेरिका या इजरायल की जानकारी के बिना बदल दिया गया तो वे गुस्से में आ गए थे। मिस्र का ये कदम अमेरिका के लिए शर्मिंदगी भरा था। सूत्र ने कहा कि बर्न्स लगभग पागल हो गए थे।
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…