एलन मस्क से ज्यादा कमाई लेकिन अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 में जगह नहीं, कौन है यह शख्स?

Updated on 10-11-2024 05:40 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क दुनिया के सबसे बड़े रईस हैं। हाल में उनकी नेटवर्थ में काफी उछाल आई है। उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में इस हफ्ते 29 फीसदी तेजी आई है। इसके साथ ही मस्क की नेटवर्थ भी 314 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। दूर-दूर तक कोई उनकी टक्कर में नहीं है। दूसरे नंबर पर काबिज ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ 230 अरब डॉलर है। इस तरह मस्क और बेजोस की नेटवर्थ में 84 अरब डॉलर का अंतर है। दिलचस्प बात है कि मस्क की नेटवर्थ में इस साल 84.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। लेकिन इस साल कमाई के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं।

इस साल सबसे ज्यादा कमाई के मामले में एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग पहले नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 84.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। लेकिन वह 129 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। एनवीडिया के शेयरों में इस साल काफी तेजी आई है। हाल में यह ऐपल को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी है। इसका मार्केट कैप 3.621 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है जबकि ऐपल 3.430 ट्रिलियन डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर खिसक चुकी है। हुआंग के पास एनवीडिया में तीन फीसदी हिस्सेदारी है।

सबसे ज्यादा नुकसान


इस सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग तीसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 80.5 अरब डॉलर की तेजी आई है। वह 209 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन की नेटवर्थ इस साल 79.4 अरब डॉलर बढ़ी है और वह 202 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के चौथे बड़े रईस हैं।

दूसरी ओर सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने के मामले में फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट सबसे आगे हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 35.3 अरब डॉलर की गिरावट आई और वह 172 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं। मेक्सिको के कार्लोस स्लिम ने 22.4 अरब डॉलर और फ्रांसुआ बेटनकोर्ट मायर्स ने 23.9 अरब डॉलर गंवाए हैं। इसी तरह चीन के बिलिनेयर झोंग शैनशैन को 12.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.