मुनाफे में हुई बढ़ोतरी तो शेयर में लगा अपर सर्किट, एक रुपया से भी कम है दाम

Updated on 31-05-2025 02:33 PM

मुंबईपेनी स्टॉक्स पर अक्सर निवेशकों की नजर रहती है। इसी तरह का एक पेनी स्टॉक है आईएफएल इंटरप्राइजेज लिमिटेड। बीएसई पर इस कंपनी के शेयर का दाम अभी एक रुपया से भी कम है। कल ही कंपनी की चौथी तिमाही का रिजल्ट आया है। रिजल्ट आने के बाद बीएसई में कंपनी के शेयर का दाम 20 फीसदी चढ़ गया और अपर सर्किट में बंद हुआ। हम जानते हैं इस कंपनी के बारे में।

कहां की है कंपनी

आईएफएल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (BSE-540377) गुजरात की कंपनी है। यह कृषि वस्तुओं के आयात, निर्यात और व्यापार सहित कृषि वस्तु व्यवसाय में लगी हुई है। कंपनी ने 2024-25 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष में अपने व्यावसायिक संचालन को सफलतापूर्वक बदल दिया है। कंपनी ने चौथी तिमाही में 3.04 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी तिमाही में 67.87 लाख रुपये का घाटा हुआ था। यानी 348 फीसदी की ग्रोथ है।

कई गुना बढ़ा राजस्व

कंपनी के रिजल्ट के मुताबिक इस दौरान उसके ऑपरेशन से राजस्व कई गुना बढ़कर 72.13 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही केवल 1.98 करोड़ रुपये था। मार्च, 2025 को समाप्त हुए पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने परिचालन से 120.60 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया, जो वित्त वर्ष 2023-24 में 8.24 करोड़ रुपये के राजस्व की तुलना में 13 गुना अधिक है।

शुद्ध लाभ भी कई गुना हुआ

यदि पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो इस दौरान शुद्ध लाभ भी बढ़कर 2.99 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 24 में यह 84.5 लाख रुपये था। यह साल दर साल 254% की वृद्धि है। कंपनी ने वर्किंग कैपिटल की जरूरतों सहित, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों आदि के वित्तपोषण सहित अपनी विस्तार योजनाओं के लिए जून 2024 में 49.53 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक जुटाया। राइट्स इश्यू को 1.21 गुना अभिदान मिला था।

क्या काम करती है कंपनी

इस कंपनी का इनकॉरपोरेशन वर्ष 2009 में हुआ है। IFL इंटरप्राइजेज लिमिटेड इस समय कृषि वस्तु व्यवसाय में काम करती है, जिसमें फलों, सब्जियों, बीजों, जैविक और हर्बल उत्पादों जैसे कृषि उत्पादों का आयात, निर्यात, अनुबंध खेती और भंडारण सहित कृषि वस्तु उत्पादों का व्यापार शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी शेयर, स्टॉक और बॉन्ड जैसे वित्तीय साधनों का व्यापार भी करती है।


क्या रही शेयर की चाल

कल बीएसई में यह स्टॉक 0.84 रुपये पर खुला था जो कि एक दिन पले के बंद भाव 0.83 रुपये से थोड़ा ज्यादा था। कारोबार के दौरान नीचे में यह 0.81 रुपये तक गिरा था। लेकिन रिजल्ट घोषित होते ही यह 0.99 रुपये पर चला गया जो कि शुक्रवार के लिए इसका अपर सर्किट लिमिट था। यह ओपन रेट से 20 फीसदी ज्यादा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.