बिलासपुर में अवैध रेत खनन का ड्रोन :प्रतिबंध के बाद भी अरपा नदी में उत्खनन जारी

Updated on 25-02-2026 12:00 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अरपा नदी से अवैध रेत उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया है। लेकिन इसके बावजूद शहर से लगे नेशनल हाईवे-130 के आसपास सेंदरी, घुटकू, लोखंडी, मंगला, छठघाट, दो मुहानी और ढेका में रेत खनन किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर ने ड्रोन कैमरे से अवैध खनन का वीडियो बनाया, जिसमें नदी के बीच एक साथ दर्जनों ट्रैक्टर रेत निकालते नजर आए। प्रशासन का दावा है कि खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय है।

लेकिन मौके पर न तो जांच होती दिखी और न ही परिवहन रोकने की कोई कार्रवाई। रविवार रात करीब 3 बजे सेंदरी घाट पर ड्रोन से ली गई तस्वीरों में 9 ट्रैक्टर रेत लोड करते दिखे। घुटकू घाट पर भी इसी तरह अवैध खनन जारी मिला।

घाटों तक जाने वाले रास्तों में जगह-जगह रोड़े और रेत के ढेर लगाए गए हैं, ताकि बाहरी लोगों की पहुंच मुश्किल हो सके। पूरी रात रेत का अवैध परिवहन होता रहा, लेकिन खनिज विभाग या पुलिस की टीम मौके पर नजर नहीं आई।

यह स्थिति तब है जब हाल ही में रेत माफिया ने एक नायब तहसीलदार को कुचलने की कोशिश की थी। इस पूरे मामले में खनिज विभाग के उप संचालक केके गोलघाटे का पक्ष लेने के लिए कॉल-मैसेज किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

जिले में सिर्फ चार वैध घाट, फिर भी 15-20 जगहों से खुदाई

जिले में अमलडीहा, उदईबंद, सोढ़ाखुर्द और करहीकछार घाट ही वैध घोषित हैं। इसके बावजूद रोजाना 15 से 20 घाटों से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही है। भास्कर टीम जब सेंदरी घाट पहुंची तो पुल के नीचे से लगातार ट्रैक्टर निकलते दिखे।

मौके पर पांच ट्रैक्टर रेत लेकर बाहर जाते नजर आए। वहीं दो युवक संदिग्ध स्थिति में मौजूद थे। उनकी गतिविधियों से साफ था कि उन्हें विशेष रूप से निगरानी और सूचना देने के लिए तैनात किया गया है।

इसके बाद टीम घुटकू रेत घाट पहुंची। यहां भी इसी तरह का संगठित नेटवर्क सक्रिय मिला। घाट के आसपास दो लोग तैनात थे। घाट पर करीब 10 ट्रैक्टर रेत की लोडिंग में लगे हुए थे।

कार्रवाई की भनक लगते ही 20 से 30 मिनट में घाट खाली

मंगला रोड से करीब दो किलोमीटर दूर मेन रोड से करीब 200 मीटर अंदर लोखंडी के रामघाट में खुलेआम रेत का अवैध खनन चल रहा है। साफ रेत निकालने के लिए अरपा नदी के बीच बहाव में 25 से ज्यादा ट्रैक्टर उतारे जा रहे हैं।

दोपहर करीब 2 बजे ड्रोन से 150 मीटर ऊंचाई से ली गई तस्वीर में 22 ट्रैक्टर साफ नजर आए। रामघाट तक पहुंचने के तीन रास्ते हैं, बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे से, सेंदरी बाइपास होते हुए कोनी की ओर और तीसरा स्थानीय मार्ग।

इन्हीं रास्तों से रेत की ढुलाई की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घाट के आसपास कुछ लोग मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं और कार्रवाई की भनक लगते ही तुरंत सूचना पहुंचा देते हैं। ऐसे में 20 से 30 मिनट में पूरा घाट खाली हो जाता है।

ट्रैक्टर-ट्रॉला इंजन के साथ तैयार रहते हैं। तेज बहाव में साफ रेत निकालने के लिए ट्रैक्टर नदी के बीच उतारे जाते हैं, और अगर फंस जाएं तो दो-तीन इंजन लगाकर बाहर खींच लिया जाता है।

सत्ताधारी और विपक्षी दल के नेताओं की मिलीभगत के आरोप

रेत के इस अवैध कारोबार में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के कुछ नेताओं के साथ-साथ शराब कारोबारी भी भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब विभाग के अफसर छापेमारी करने जाते हैं और गाड़ियां जब्त की जाती है तो उनके आका नेता उन्हें छोड़ने के लिए कॉल कर दबाव बनाते हैं।

शराब- पैसे के बदले पूरी रात निगरानी

बताया जा रहा है कि रोजाना रात में लगभग हर रेत घाट पर माफिया के लोग सक्रिय रहते हैं। ट्रैक्टर ड्राइवर, मजदूर और कर्मचारी तक वहां नजर आते हैं। जिन्हें मुखबिरी का जिम्मा दिया जाता है।

उनके लिए माफिया शराब का भी इंतजाम करते हैं। पैसे तो मिलते ही हैं, साथ ही पीने के लिए शराब मिलने से वे पूरी रात घाट पर डटे रहते हैं। सुबह होते ही ये लोग घर लौट जाते हैं।

कोई न पहुंच सके, इसलिए रास्ते में रेत के ढेर

घुटकू घाट तक पहुंचना आसान नहीं था। सुनियोजित तरीके से रास्ते में जानबूझकर रेत के ढेर लगा दिए गए थे, ताकि सामान्य वाहन की आवाजाही न हो।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन घाटों पर रात के अंधेरे में अवैध खनन और परिवहन हो रहा है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से माफियाओं के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.