डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक और 'युद्धपोतों का बेड़ा' भेजने की दी चेतावनी, नेतन्याहू से आज मीटिंग, खामेनेई मानेंगे शर्त

Updated on 11-02-2026 11:51 AM
वॉशिंगटन/तेहरान: डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील साइन नहीं करता है तो अमेरिका, मिडिल ईस्ट में एक और 'आर्मडा' भेजेगा। ऐसा उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर प्रेशर बढ़ाने के लिए बयान दिया है। ट्रंप की ये धमकी उस वक्त आई है जब इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आज (अमेरिकी समय के मुताबिक बुधवार) मुलाकात होने वाली है। माना जा रहा है कि इस दौरान इजरायली पीएम, अमेरिकी राष्ट्रपति को युद्ध के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले पिछले साल 27 दिसंबर को भी नेतन्याहू ने ट्रंप से मुलाकात की थी और उसके ठीक बाद, 28 दिसंबर को ईरान में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये थे।

नेतन्याहू ने उस दौरान ट्रंप को ईरान पर हमले का ब्लूप्रिंट दिया था। माना जा रहा है कि अमेरिका में मौजूद इजरायली लॉबी का ट्रंप प्रशासन पर ईरान पर हमला करने का बहुत ज्यादा दबाव है। ट्रंप बार बार ईरान को न्यूक्लियर प्रोग्राम पर शर्त मानने के लिए प्रेशर बना रहे हैं और उन्होंने अब कहा है कि अगर ईरान बात नहीं मानता है तो अमेरिका एक और 'आर्मडा' मिडिल ईस्ट भेजेगा। द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू इस बात से डरे हुए हैं कि ट्रंप, ईरान पर हमला करने से पीछे हट सकते हैं और इसीलिए वो वाइट हाउस पहुंच रहे हैं
नेतन्याहू क्या अमेरिका को ईरान पर हमला करने को उकसा रहे
बेंजामिन नेतन्याहू और इजरायली लॉबी ट्रंप प्रशासन पर दबाव बना रही है कि वो सिर्फ ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर ही नहीं, बल्कि उसके बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को भी बंद करने का दबाव बनाए। इसके अलावा इजरायल की मांग है कि मिडिल ईस्ट में जितने भी ईरानी प्रॉक्सी संगठन हैं, उनतक भी ईरान की पहुंच खत्म होनी चाहिए। दूसरी तरफ ईरान इस बात को लेकर अड़ा हुआ है कि वो सिर्फ न्यूक्लियर प्रोग्राम पर ही बात करेगा। उसने ओमान बैठक के दौरान अमेरिका की नई मांगों को शांति वार्ता के बीच में ही रोक दिया। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ट्रंप प्रशासन की शुरूआती मांगों में बैलिस्टिक मिसाइल मुद्दा नहीं था, लेकिन अब दोनों पक्ष अड़ गये हैं।इसीलिए डोनाल्ड ट्रंप ने एक और आर्मडा भेजने की चेतावनी दी है। अमेरिका पहले ही मिडिल ईस्ट में चप्पे चप्पे पर युद्धपोत तैयार कर चुका है। अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन भी अरब सागर में मौजूद है। ये काफी खतरनाक कैरियर है और काफी तेजी से हमला शुरू कर सकता है। इसपर 90 F-35 स्टील्थ फाइटर जेट जैसे विमान रह सकते हैं। ट्रंप ने एक्सियोस को बताया है कि "हमारा एक आर्मडा वहां जा रहा है और एक और जा सकता है।" ट्रंप ने पिछले साल ईरान की तीन न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हुए ऐतिहासिक हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि "या तो हम एक डील करेंगे या हमें पिछली बार की तरह कुछ बहुत सख्त करना होगा।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.