दो साल में चार गुना बढ़ गया अडानी ग्रुप पर घरेलू बैंकों का कर्ज, हिंडनबर्ग रिसर्च के बाद कैसे बदला मामला!

Updated on 24-04-2025 01:47 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप और रिलायंस के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा बड़ा औद्योगिक घराना है। इसका बिजनस कई सेक्टर्स में फैला है और हाल के वर्षों में इसने तेजी से अपना कारोबार बढ़ाया है। लेकिन करीब दो साल पहले अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में हेराफेरी का आरोप लगाया गया था। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों से इनकार किया था लेकिन उसके शेयरों में भारी गिरावट आई। अब ग्रुप इस गिरावट से उबर चुका है लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद ग्रुप में एक बड़ा बदलाव आया है।
हिंदू बिजनसलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो साल में अडानी ग्रुप की घरेलू बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से उधारी करीब चार गुना बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक 2023 की शुरुआत में अडानी ग्रुप पर घरेलू बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की देनदारी 27,000 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर करीब 1 लाख करोड़ रुपये हो गई है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप को ग्लोबल बॉन्ड मार्केट्स से पैसा जुटाने में मुश्किल हो रही है।

कैश बैलेंस

अडानी ग्रुप की कुल उधारी में घरेलू बैंकों और वित्तीय संस्थाओं की हिस्सेदारी 42 फीसदी है जबकि ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स की हिस्सेदारी 27 फीसदी है। ग्लोबल बैंकों की हिस्सेदारी करीब 27 फीसदी है। सूत्रों का कहना है कि अडानी ग्रुप की बैलेंस शीट दुरुस्त है, इसलिए घरेलू बैंकों को उसे लोन देने में कोई दिक्कत नहीं है। सितंबर के अंत तक ग्रुप के पास 53,000 करोड़ रुपये से अधिक का कैश बैलेंस था।
इतना ही नहीं अडानी ग्रुप भी अब घरेलू बैंकों से लोन लेने पर ज्यादा जोर दे रहा है। इसकी वजह यह है कि विदेशी बैंकों की तुलना में भारत में कर्ज लेना आसान है। ग्रुप 8 से 9 परसेंट ब्याज पर लोन ले रहा है। उसकी कॉस्ट ऑफ बोरोइंग में काफी गिरावट आई है। पिछले एक साल में उसकी कॉस्ट ऑफ कैपिटल 100 बेसिस पॉइंट से अधिक गिरी है। बैंक रिन्यूएबल एनर्जी, रोड और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रायोरिटी सेक्टर्स में आक्रामक तरीके से लोन दे रहे हैं और इसका फायदा भी अडानी ग्रुप को मिल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.