कुत्ते भौंक रहे थे, बाथरूम में झांका तो देखा तेंदुआ बैठा था... अल्मोड़ा में मच गया हड़कंप
Updated on
08-10-2025 02:03 PM
अल्मोड़ा/देहरादून: अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली क्षेत्र में एक घर के बाथरूम में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए को देखकर जब कुत्ते लगातार भौंकने लगे तब उस घर में रहने वाले किरायेदार ने बाथरूम में झांक कर देखा। बाथरूम में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया तो उनके होश उड़ गये।
इसके बाद उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तत्काल बंद कर पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। वहीं तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान आसपास ग्रामीण की भीड़ लगी रही। हर कोई तेंदुए को देखने के लिए लालायित दिख रहा था।अल्मोड़ा के पूर्वी पोखरखाली क्षेत्र में सुबह के समय जब पंकज तिवारी के मकान के पास अचानक कुत्तों के लगातार भौंकने की आवाज आई तो वहां रह रहे किराएदार सुरेश कुमार ने पूरा माजरा जानने के लिए देखा। इधर-उधर देखते हुए जब वे बाथरूम की ओर गए और अंदर झांका तो उनकी सांसे अटक गई।बाथरूम में तेंदुए को बैठा देखा तो लेकिन उन्होंने घबराने की बजाय बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। उन्होंने तत्काल पुलिस और वन विभाग की टीम को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
रेंजर मोहन राम आर्य ने बताया है कि पिछले डेढ़ महीने में यह चौथा तेंदुआ है जिसे शहरी क्षेत्र से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि तेंदुओं की लगातार आबादी की ओर आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम में गश्त कर रही हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है।
वहीं, एक घर के बाथरूम में तेंदुए के बंद होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और लोग सुबह-सवेरे के अपने कामकाज छोड़ कर मौके पर एकत्र हो गए। वन विभाग के कर्मचारियों की पूरी कार्यवाही के दौरान ग्रामीण वहीं जमे रहे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…