दिव्यांग प्रतिभा ने व्हीलचेयर में लिए सात फेरे

Updated on 13-12-2024 02:35 PM

कोरबा ।  तारीख 12-12-2024 कुछ लोगो के लिए भले ही खास हो न हो पर यह दिन दिव्यांग प्रतिभा के लिए न सिर्फ खास बन गया अपितु समाप्ति की ओर अग्रसर इस साल के खास दिन और तारीख में उसके जिंदगी की नई शुरुआत आज से ही हुई। वर्षो से अपने हाथ पीले होने और माथे पर सिंदूर सजाने की ख्वाहिश पाली प्रतिभा को लगता था कि उसके जैसे दिव्यांग का दामन भला कौन थामेगा! लेकिन कहते है जोड़ियां आसमान पर बनती है लेकिन रिश्ते जमीन पर निभाये जाते हैं.. शायद प्रतिभा की जोड़ी भी इन्हीं कहावतों को सच साबित करती हुई जमी पर नजर आई और उन्होंने अपने जीवनसाथी के साथ विवाह के बंधन में बंधते हुए व्हील चेयर पर सात फेरे लिए।

कोरबा के बालको की रहने वाली प्रतिभा बचपन से ही दिव्यांग है। दोनों पैर से लाचार प्रतिभा को लगता था कि पता नहीं उसके साथ कोई शादी करेगा भी या नहीं! शादी की यह ख्वाहिश एक दिन हकीकत में बदल गई जब चाम्पा निवासी अश्विनी साहू ने प्रतिभा का हाथ जीवन भर थामने का निर्णय लिया। दोनों के घर वालों की सहमति बनी और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर दोनों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज सीएसईबी पूर्व खेल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सम्पन्न हुआ। व्हीलचेयर के सहारे प्रतिभा ने सात फेरे लिए और पति अश्विनी ने उनके माथे पर सिंदूर भरा। दोनों परिवार की सहमति और दूल्हे के रजामंदी के साथ विवाह हुआ। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने विवाह की सम्पूर्ण औपचारिकता निभाई। परिजनों ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिले सहयोग की प्रशंसा की और इसे गरीब परिवारों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि गरीब परिवारो को आर्थिक बोझ न सहना पड़े। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी आज 102 जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान कर नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश पर बधाई दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.