जिला स्तर के अधिकारी अधीनस्थ कार्यालय-अधिकारियों पर नियंत्रण रखें : कलेक्टर

Updated on 12-06-2024 06:48 PM

मोहला। कलेक्टर एस जयवर्धन ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा कि विभागाध्यक्ष का दायित्व है कि अपने अधीनस्थ कार्यालय और अधिकारियों पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थ कार्यालय और अधिकारियों का सतत मूल्यांकन करें। उनके कार्यों का मूल्यांकन करें, साथ ही साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लायें।

कलेक्टर ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के चलते विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि सभी विभागीय अधिकारी एक्शन मोड में कार्य करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति लायें। नये सिरे से योजनाओं का आकलन करते हुए योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने कहा गया है। कलेक्टर ने आगे कहा कि उच्च अधिकारियों के द्वारा दिए गए निर्देशों का स्वयं पालन करते हुए अधीनस्थ कार्यालय को भी दिए गए निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार करें। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर योजना के क्रियान्वयन और जनसरोकार से जुड़े हुए कार्यों को प्राथमिकता देते हुए दायित्व निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को इसकी जानकारी देवें। जिले में किसी भी दशा में कहीं भी अप्रिय घटना घटित ना हो, इसके लिए स्वयं सतर्क रहें और विभागीय अमला को भी संवेदनशील से कार्य करने के लिए तैयार रखें।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नया शिक्षा सत्र से शाला प्रारंभ की तैयारी की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल, आश्रम छात्रावास में सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत में बनाए गए चारागाह में पशुओं के लिए घास लगाने के कार्य को अपेक्षा अनुरूप शीघ्र प्रारंभ कर लेने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने जिले में खाद बीज के भंडारण और किसानों को किए गए वितरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में खाद बीज का भंडारण रखें। किसानों की मांग पर उन्हें आवश्यक मात्रा में खाद-बीच उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए जिले में पर्याप्त मात्रा में पौधारोपण करने के निर्देश दिए गए हैं। पौधारोपण के लिए उद्यानिकी विभाग, वन विभाग को संयुक्त रूप से आवश्यक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने मानसून सत्र को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता से कहा है कि जिले में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से कहीं भी जनधन की हानि ना हो, इसके लिए नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। आकाशी बिजली से गिरने के दौरान राहत एवं बचाव के संबंध में नागरिक में जागरूकता अभियान चलाने कहा गया है। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, जिला परियोजना निदेशक अधिकारी हेमंत ठाकुर, एसडीएम मोहला हेमेंन्द्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.